0

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आपात स्थिति में मदद के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर जारी

By Dec 18, 2025

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर किसी भी आपात स्थिति में अब पुलिस तुरंत मदद के लिए पहुंचेगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। यह कदम एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों में लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाई जाएगी। यातायात पुलिस ने सभी टोल प्लाजा पर मदद के लिए नंबर जारी किए हैं। टोल प्लाजा के अलावा हाईवे की पेट्रोलिंग गाड़ियां और फैंटम पुलिस इसका प्रचार कर रही हैं।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि वाहन चालकों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर पर रात में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि टोल प्लाज़ा पर कंट्रोल रूम, रिस्पांस व्हीकल, एम्बुलेंस एवं रिकवरी सेवाएं हर समय तैयार रहेंगी। वाहन चालक इन नंबरों की सहायता ले सकते हैं।

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के लिए काशी टोल प्लाजा, दिल्ली-दून हाईवे के लिए सिवाया टोल प्लाजा, एनएच-119 मेरठ–नजीबाबाद मार्ग के लिए चोला मवाना टोल प्लाजा और एनएच-235 मेरठ–बुलंदशहर मार्ग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का अभियान भी चलाया गया, ताकि रात में वाहनों की दृश्यता बढ़ाई जा सके और दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सीसीएसयू परीक्षा तिथियां बदलीं, दिल्ली पुलिस परीक्षा से टकराव टला

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के छात्रों की दिल्ली पुलिस की परीक्षा से टकरा रही परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव की मांग को विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है। छात्रों के प्रदर्शन और ज्ञापन...
By Dec 18, 2025

साझा करें