0

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, प्रेमिका गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात; फिर मंदिर में हुई शादी

By Dec 10, 2025

मीरजापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ और मंदिर में शादी संपन्न हुई।

राजगढ़ थाना क्षेत्र की युवती और मड़िहान थाना क्षेत्र का युवक एक आईटीआई कॉलेज में पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों संपर्क में आए और युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर युवक ने दो वर्षों तक युवती का शारीरिक शोषण किया। जब युवती गर्भवती हो गई, तो युवक ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया।

इस घटना के बाद युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव डालना शुरू किया, लेकिन युवक आनाकानी करने लगा। युवक अपनी माता-पिता का इकलौता संतान है और उसकी अच्छी खासी जमीन जायदाद है, जिसके कारण वह शादी से इनकार कर रहा था।

युवती ने राजगढ़ थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में समझौता किया और प्रेमी-प्रेमिका की शादी एक मंदिर में करा दी। थाना अध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि युवक-युवती के परिजनों ने आपस में समझौता करके दोनों का विवाह करा दिया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मीरजापुर में धू-धू कर जली कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना लालगंज क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत कोठी गांव के पास हुई। कोठी गांव निवासी प्रभु...
By Dec 10, 2025

साझा करें