0

पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने खरीदी Tesla Model Y, रोहित शर्मा और प्रताप सरनाइक के बाद अब वो भी बने इलेक्ट्रिक कार के मालिक!

By Dec 9, 2025

पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने आखिरकार अपनी पहली टेस्ला इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी ले ली है। यह वही शख्स हैं जिन्होंने 9 साल पहले भारत में टेस्ला मॉडल 3 बुक की थी, जो बाद में कंपनी के लॉन्च टालने के चलते कैंसिल हो गई थी। अब सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में शर्मा को अपनी नई टेस्ला मॉडल वाई लेते हुए बेहद उत्साहित देखा जा सकता है।

X (पूर्व ट्विटर) पर टेस्ला_इंडिया द्वारा शेयर की गई तस्वीर में विजय शेखर शर्मा अपनी नई मॉडल वाई के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी गुरुग्राम स्थित टेस्ला डीलरशिप से ली है। उनसे पहले महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मंत्री प्रताप सरनाइक और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा भी टेस्ला मॉडल वाई ले चुके हैं। इस तरह हाई-प्रोफाइल भारतीयों की टेस्ला लिस्ट में विजय शेखर शर्मा का नाम भी जुड़ गया है।

2016 में टेस्ला ने भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार मॉडल 3 के लिए बुकिंग लेना शुरू किया था। उस समय बुकिंग अमाउंट $1,000 (लगभग 70,000 रुपये) रखा गया था। विजय शेखर शर्मा उन पहले लोगों में शामिल थे जिन्होंने यह कार बुक की थी। उनके साथ कई अन्य यूनिकॉर्न फाउंडर्स और एंटरप्रेन्योर्स महेश मूर्ति (वेंचर कैपिटलिस्ट), विशाल गोंडल (GOQii के संस्थापक) और सुजयथ अली (Voonik के सह-संस्थापक) —ने भी मॉडल 3 बुक की थी। लेकिन बाद में टेस्ला ने भारत लॉन्च को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया। इससे निराश होकर अधिकांश लोगों ने अपनी बुकिंग कैंसिल कर दी और कंपनी ने सभी को पूरा रिफंड वापस किया।

लंबा इंतजार खत्म करते हुए टेस्ला ने भारत में मॉडल 3 के बजाय सीधे मॉडल वाई लॉन्च की। सभी मॉडल वाई फिलहाल चीन से CBU (Completely Built Unit) के रूप में आयात किए जा रहे हैं। कंपनी ने अपना पहला शोरूम मुंबई में खोला। इसके बाद दिल्ली (Aerocity) में डीलरशिप शुरू की। अब इनका गुरुग्राम में भी आउटलेट खुल गया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

10 साल की मेहनत लाई रंग: गुरुग्राम की इस सोसायटी ने 3500 निवासियों के साथ मिलकर कचरा प्रबंधन में कायम की मिसाल, बनी ‘जीरो-वेस्ट’ सोसायटी

गुरुग्राम की तेजी से बढ़ती आबादी और कचरे की समस्या के बीच, रिजवुड एस्टेट आरडब्ल्यूए ने एक ऐसी मिसाल पेश की है जो अन्य सोसायटियों के लिए प्रेरणा बन सकती है। लगभग 10 साल पहले...
By Dec 9, 2025

साझा करें