पुष्पांजलि के सीईओ पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज, निर्माण कार्य में हो रही थी चोरी
शहर के पुष्पांजलि बैकुंठ-दो इलाके में फ्लैट्स के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई की, जिसमें फ्लैट्स के निर्माण के लिए अवैध रूप से बिजली का उपयोग पाया गया। इस मामले में पुष्पांजलि के सीईओ गौरव शर्मा को आरोपी बनाया गया है और उनके खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, चैतन्य विहार स्थित विद्युत उप केंद्र पर तैनात अवर अभियंता सुनील कुमार सिंह को निर्माण स्थल पर बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के आधार पर, उन्होंने टीम के सदस्य प्रदीप कुमार और अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर गौरव शर्मा के मकान संख्या-26, आनंदम, पुष्पांजलि बैकुण्ठ-2 पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान यह पाया गया कि निर्माण कार्य के लिए बिजली चोरी की जा रही थी। आरोपी ने बिना किसी स्वीकृत विद्युत संयोजन के एलटी खंभे से सीधे केबल डालकर बिजली चुराई थी, जिसका उपयोग फ्लैट्स के निर्माण में किया जा रहा था।
विद्युत अधिकारियों ने मौके पर मौजूद अवैध कटिया को तत्काल प्रभाव से विच्छेदित कराया और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई। इसके बाद, भारतीय विद्युत अधिनियम 2003/7 की धारा 135 के तहत कार्रवाई करते हुए, एंटी पावर थेफ्ट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया।
इस संबंध में एसडीओ संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि पुष्पांजलि के सीईओ गौरव शर्मा द्वारा बिजली चोरी कर फ्लैट्स का निर्माण कराया जा रहा था। उन्होंने कहा, “बिना वैध कनेक्शन के बिजली का दुरुपयोग एक गंभीर अपराध है और इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचता है।” उन्होंने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिवत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से विद्युत चोरों में हड़कंप मच गया है।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलओ परेशान, अधूरे प्रपत्रों से काम रुका
अटल पुरम फेज टू में 518 भूखंडों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, घर खरीदारों को मिला सुनहरा अवसर
आगरा मेट्रो का नया ट्रैक: तीन स्टेशनों की पाइलिंग पूरी, 88 पियर कैप स्थापित
पनीर के ड्रम में मिली मक्खियाँ, राधिका इंटरप्राइजेज का लाइसेंस निलंबित
पिता की डांट से नाराज किशोर आगरा से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर
धार्मिक आयोजनों की आड़ में ठगी: आगरा में सरगना समेत दो गिरफ्तार
पशुओं को सड़क पर बांधकर गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम का शिकंजा, भारी जुर्माना
आगरा एयरपोर्ट का नया सिविल एन्क्लेव जुलाई 2026 तक तैयार, 40% निर्माण पूरा
