पौड़ी: मेले की खुशियां मातम में बदलीं, 6 दोस्तों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल
By
Dec 10, 2025
पौड़ी के पैठाणी-स्योली मोटर मार्ग पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। बूंखाल मेले से लौट रहे छह दोस्तों की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा इतना भयानक था कि टीला गांव निवासी वीरेंद्र (23) और संतोष सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
कार में सवार अन्य चार दोस्त, जिनमें रुद्रप्रयाग जिले के भी कुछ लोग शामिल थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सभी दोस्त मेले की खुशियां मनाकर घर लौट रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इस घटना से टीला गांव और आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है।
