0

पूर्वी चंपारण: बेतौना में दो गुटों में मारपीट, चार गिरफ्तार, पुलिस ने संभाला मोर्चा

By Nov 17, 2025

पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतौना परती टोला में शनिवार की शाम दो गुटों के बीच उपजा विवाद अचानक मारपीट में बदल गया, जिससे पूरे गांव में असहजता का माहौल उत्पन्न हो गया।

सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत दो युवकों के बीच हुई एक मामूली कहासुनी से हुई थी, जो देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बड़े झगड़े का रूप ले लिया। तनाव की स्थिति को भांपते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन और थानाध्यक्ष बबन कुमार पुलिस बल व अर्धसैनिक जवानों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका।

इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेतवना गांव से कमल महतो, भोला दास और हरिकिशोर महतो को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे पक्ष से परवेज आलम को चैनपुर से पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ के दौरान विवाद के मूल कारणों और उकसाने वालों की पहचान करने में जुटी है।

डीएसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रात भर पुलिस बल ने गांव में गश्त लगाकर स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान डीएसपी, थानाध्यक्ष के अलावा अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, दारोगा अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान सक्रिय रहे।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

वीवीपैट पर्चियों के मामले में चार मतदानकर्मी निलंबित, चुनाव प्रक्रिया पर सवाल

पूर्वी चंपारण: विधानसभा चुनाव के दौरान हुई एक गंभीर लापरवाही के चलते सुगौली प्रखंड के निमुई स्कूल में तैनात चार मतदानकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह घटना 11 नवंबर को हुए मतदान के...
By Amit Sagar Nov 17, 2025

साझा करें