0

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर घंटों फंसे यात्री, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज की खराबी ने रोकी उड़ानें; दो फ्लाइट्स रद्द, एक डायवर्ट

By Dec 10, 2025

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बुधवार को माइक्रोसॉफ्ट विंडोज सिस्टम में आई वैश्विक तकनीकी खराबी का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक उड़ानें अपने निर्धारित समय से कई घंटे पीछे चलती रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी समस्या के साथ-साथ इंडिगो एयरलाइंस में क्रू मेंबर्स की कमी ने भी स्थिति को और बिगाड़ दिया। कई उड़ानों पर इसका सीधा असर पड़ा।

सुबह 7:20 बजे की चेन्नई की उड़ान 6E 971 घंटों की देरी के बाद 10:54 बजे रवाना हुई। इसी तरह, मुंबई, गोवा और हैदराबाद की उड़ानों पर भी बड़ा असर पड़ा। मुंबई की उड़ान 6E 6751 दोपहर 12:45 बजे के बजाय 16:13 बजे उड़ान भर सकी। सबसे अधिक देरी मुंबई की उड़ान 6E 5019 में हुई, जिसका प्रस्थान समय 15:55 से बदलकर 20:40 बजे तय किया गया।

आगमन वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं। इंदौर से आने वाली उड़ान 6E 314 को 10:35 बजे पहुंचना था, लेकिन यह 12:40 बजे लैंड कर सकी। श्रीनगर की उड़ान 6E 6266 को तकनीकी दिक्कतों के कारण चंडीगढ़ की बजाय दिल्ली डाइवर्ट किया गया। कोलकाता से आने वाली उड़ान 6E 874 और दिल्ली से आने वाली उड़ान 6E 6448 को रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

4 साल बाद खुला पत्नी की हत्या का राज, प्रोफेसर पति का ‘दिमाग’ बना सबूत

चंडीगढ़ पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या के चार साल बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बीबी गोयल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शुरू से ही प्रोफेसर पर शक था। यह गिरफ्तारी फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक परीक्षण,...
By Dec 10, 2025

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: CET पास युवाओं को 3 साल तक नौकरी का मौका, नहीं मिली तो 2 साल तक हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये

हरियाणा में तृतीय श्रेणी की नौकरियों के लिए हुई सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब इसके अगले चरण की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। अगले चरण में अब हरियाणा कर्मचारी...
By Dec 10, 2025

‘350 करोड़ में बिकी CM की कुर्सी, तब क्यों चुप रहे?’ AAP ने सुनील जाखड़ पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने भाजपा नेता और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला है। पन्नू ने जाखड़ के उस बयान पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने...
By Dec 10, 2025

दोपहर को स्नैचिंग, चंडीगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी और कुछ घंटों में धर-दबोचे दो स्नैचर

चंडीगढ़ के दड़वा गांव में एक व्यक्ति से मोबाइल और पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने दो स्नैचर्स को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता भीम ने बताया कि जब वह दड़वा गांव की मस्जिद के...
By Dec 10, 2025

मान सरकार ने बदल दिया पंजाब के विदेशी दौरों का मतलब, अब मौज-मस्ती नहीं, सिर्फ निवेश पर फोकस

पंजाब की जनता ने दशकों तक भ्रष्टाचार, परिवारवाद और जनता के पैसे की बर्बादी का दर्द सहा है। अकाली दल और कांग्रेस के पुराने मुख्यमंत्रियों ने सरकारी खजाने को अपनी निजी संपत्ति समझा, जहां विदेश...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट पर बड़ा फैसला: अब 10 घंटे पहले मिलेगी फ्लाइट कैंसिल की सूचना, 24×7 कंट्रोल रूम भी बनेगा

इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद होने पर यात्रियों को हुई परेशानी को देखते हुए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंजाब सरकार सिविल एविएशन सचिव सोनाली गिरी ने की,...
By Dec 10, 2025

बजट घोषणाओं में देरी पर CM नायब सैनी का सख्त रुख, अफसरों को दी चेतावनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिंह सैनी ने राज्य के विकास कार्यों को गति देने के लिए बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने की मुहिम तेज कर दी है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट...
By Dec 10, 2025

हरियाणा पुलिस में अब 25% महिलाएं, CM सैनी का बड़ा ऐलान: 7 नए महिला थाने और 1250 पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकार ने पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। वर्तमान में राज्य के पुलिस बल में महिला पुलिस बल की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया...
By Dec 10, 2025

साझा करें