कानपुर में पार्किंग विवाद बना खूनी, दबंगों ने घर पर फेंके बम; कार में लगाई आग
कानपुर के रावतपुर इलाके में पार्किंग विवाद ने एक बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। बुधवार देर रात दबंगों ने एक घर पर बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने घर के बाहर खड़ी कार में भी आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी फेंककर आग पर काबू पाया। हालांकि, पुलिस ने बमबाजी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और केवल आगजनी की घटना की पुष्टि की है।
तीन दिन पहले हुआ था विवाद
रावतपुर के हसनपुर निवासी मनमोहन यादव ने बताया कि तीन दिन पहले कार पार्किंग को लेकर इलाके के दो युवकों से उनका विवाद हो गया था। तब युवकों ने उन्हें धमकी दी थी। बुधवार रात जब मनमोहन यादव अपने परिवार के साथ सो रहे थे, तभी तेज धमाके की आवाज सुनकर वे बाहर आए। उन्होंने देखा कि मकान की दीवार का प्लास्टर उखड़ा हुआ था और घर के बाहर खड़ी कार से आग की लपटें उठ रही थीं।
पुलिस की जांच में बम के साक्ष्य नहीं
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से पूछताछ करने के बाद घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसी ज्वलनशील पदार्थ से कार में आग लगने की बात सामने आई है। पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से बारूद के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
कानपुर में CSJMU छात्रों ने सीखा ‘मिक्सोलॉजी वर्कशॉप’ में पेय निर्माण का हुनर
कानपुर में दबंगों ने दोस्त को पीटा, कार से मारी टक्कर; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती | Kanpur Crime
कानपुर में अंडरग्राउंड केबल चोरी गैंग का सदस्य गिरफ्तार, सरगना फरार | Kanpur crime news
कानपुर में ई-ऑटो चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर की Suicide, परिजनों में मातम
कानपुर में Check Bounce मामले में 6 माह की कैद, 4.50 लाख जुर्माना
कानपुर: यूपीटीटीआई के ‘स्फूर्ति’ समारोह में सौम्या राय ने जैवलिन थ्रो में जीता Gold Medal | Kanpur Sports News
कानपुर एचबीटीयू में हुआ ‘फ्रेशर पार्टी’ का भव्य आयोजन, आराध्य और हिमांगी बने मिस्टर-मिस फ्रेशर
कानपुर क्रिकेट: सुपीरियर स्पिरिट ने जीता चंद्रा ट्रॉफी T20 का खिताब, नेशनल यूथ को 1 रन से हराया
