0

प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, परिजनों ने लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से किया घायल

By Dec 4, 2025

गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी गांव में एक युवक की प्रेम कहानी खूनी अंजाम तक पहुंच गई। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से अपनी प्रेमिका से मिलने आया 22 वर्षीय सद्दाम खान को युवती के परिजनों और अन्य लोगों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, युवती अपने पिता के साथ मुंबई में रहती थी, जहां उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी सद्दाम खान से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। कुछ समय बाद युवती अपने गांव सिंघाड़ी लौट आई। युवती के बुलावे पर सद्दाम खान करीब पांच-सात दिन पहले सिंघाड़ी पहुंचा और युवती के घर में ही छिपकर रहने लगा।

सोमवार को युवक के परिजनों को इस बात की भनक लग गई। इसके बाद युवती के घर वालों और अन्य लोगों ने मिलकर सद्दाम खान पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। युवक तब तक बुरी तरह पिटता रहा जब तक वह लहूलुहान नहीं हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सद्दाम खान को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा भेजा गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया है। इस मामले में सद्दाम खान के भाई ने युवती के परिजनों सहित सात लोगों के खिलाफ मेहरमा थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के संबंध में एक आरोपी, 21 वर्षीय मिनसर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि अन्य छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

देवरिया: दीवानी न्यायालय में वकीलों पर हमला, एक गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

देवरिया के दीवानी न्यायालय परिसर में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब एक बेटे ने अपनी माँ के भरण-पोषण के मुकदमे में उनके खिलाफ पैरवी कर रहे दो अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला कर...
By Dec 4, 2025

साझा करें