0

पंजाबी गायक हरमन सिद्धू का सड़क हादसे में निधन, 37 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By Nov 22, 2025

पंजाबी संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय गायक हरमन सिद्धू का शनिवार, 22 नवंबर 2025 को एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। वह महज़ 37 वर्ष के थे। यह हादसा मं.सा-पटियाला रोड पर उस वक्त हुआ जब वह अपने गांव लौट रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, हरमन सिद्धू की कार एक तेज रफ्तार ट्रक से सीधी जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से पिचक गई। इस हादसे में गायक को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

खियाला गांव, मं.सा के रहने वाले हरमन सिद्धू ने अपनी गायकी से पंजाब और दुनिया भर में लाखों दिलों में जगह बनाई थी। उनके हिट गानों में ‘पेपर या प्यार’ (मिस पूजा के साथ), ‘बेबे बापू’, ‘बब्बर शेर’, ‘कोई चक्कर नई’, और ‘मुल्तान VS रूस’ शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

हरमन सिद्धू सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थे और उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम पर उनके 3,742 फॉलोअर्स थे, फेसबुक पर 18 हजार से अधिक प्रशंसक थे, और उनके यूट्यूब चैनल ‘हरमन सिद्धू म्यूजिक’ के 13.1 हजार सब्सक्राइबर थे।

इस दुखद घटना से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘एक चमकता सितारा बहुत जल्दी खामोश हो गया।’ कई लोगों ने इस प्रतिभाशाली गायक के अचानक चले जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया और ईश्वर से उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

हरमन सिद्धू अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें