0

पलामू को मिलेगी बड़ी सौगात! अगले महीने से बनेगा 6 मंजिला ‘पुलिस भवन’, 4 थाने होंगे एक ही छत के नीचे

By Dec 14, 2025

पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनता के लिए सेवाओं को सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। अगले महीने से मेदिनीनगर में फोरलेन बाइपास के किनारे जी प्लस-6 बहुमंजिला पुलिस भवन का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 17.63 करोड़ रुपये है, जिसका उद्देश्य जिले के चार महत्वपूर्ण थानों को एक ही छत के नीचे लाना है।

इस बहुउद्देश्यीय भवन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, साइबर थाना, एससी-एसटी थाना और महिला थाना को आवासीय सुविधाओं सहित एक ही परिसर में स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में ये सभी थाने अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहे हैं, जिससे समन्वय में कमी आती है और पीड़ितों को कई जगहों पर भटकना पड़ता है। नए भवन के निर्माण से पुलिस कार्यों में बेहतर तालमेल स्थापित होगा और पीड़ितों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मामलों के त्वरित निपटारे में मदद मिलेगी।

प्रस्तावित भवन में आधुनिक कार्यालय, बैठक कक्ष, रिकॉर्ड रूम और सुरक्षा मानकों के अनुरूप ढांचा बनाया जाएगा। प्रत्येक थाने के लिए थाना प्रभारी कक्ष, सिरिस्ता, महिला व पुरुष हाजत, कैंटीन और गोपनीय शाखा के अलग-अलग कक्ष होंगे। इसके अलावा, पुलिस बल के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध होगी। यह पहल न केवल पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाएगी, बल्कि भूमि की बचत और लागत में कमी भी लाएगी।

झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा राज्य के आठ जिलों में ऐसे बहुमंजिला थानों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें पलामू भी शामिल है। निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और रांची के संवेदक को कार्य अलॉट कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने भवन निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध करा दी है। संवेदक ने अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू करने की संभावना जताई है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें