पाकिस्तानी दर्शक ने Ranveer Singh की ‘धुरंधर’ को सराहा, कहा- ‘एंटी-पाकिस्तान’ नहीं है
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को पाकिस्तान और कुछ खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया था। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म पाकिस्तान में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। इस बीच, कराची के एक पाकिस्तानी दर्शक का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की है।
दर्शक ने लिखा कि वह अब विदेश में विदेश में रहते हैं और सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाने का उन्हें अफसोस है। उन्होंने कहा कि फिल्म में कराची का माहौल और उर्दू भाषा काफी सटीक है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म देखकर उन्हें अपने बचपन की याद आ गई। दर्शक के अनुसार, फिल्म में कई ऐसे संदर्भ हैं जो इसे एक पाकिस्तानी फिल्म जैसा महसूस कराते हैं।
दर्शक ने स्पष्ट किया कि उन्हें यह फिल्म बिल्कुल भी ‘एंटी-पाकिस्तान’ नहीं लगी। उन्होंने कहा, “एक पाकिस्तानी होने के नाते मुझे यह फिल्म बिल्कुल भी ‘एंटी-पाकिस्तान’ नहीं लगी। फिल्म में जो रिसर्च और गहराई दिखाई गई है, उसका सम्मान किया जाना चाहिए।” उन्होंने यह भी माना कि कुछ जगहों पर उर्दू में छोटी-मोटी गलतियां थीं, लेकिन कुल मिलाकर भाषा काफी सही और प्रभावी थी।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान के लियारी इलाके में एक आपराधिक गिरोह में घुसपैठ करता है और आतंकवाद के खिलाफ मिशन को अंजाम देता है।
