अम्बेडकरनगर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम
By
Jan 6, 2026
अम्बेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपट्टी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार को झकझोर दिया है। गांव निवासी विजय वर्मा (35) सोमवार शाम को अपनी बहन की ससुराल आजमगढ़ जिले के तहबरपुर महुवारी खिचड़ी देने गए थे। देर शाम वापस लौटते समय कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर लहरपारा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से विजय वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल विजय वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना ने पूरे परिवार में मातम पसर दिया है, वहीं स्थानीय लोगों में भी हादसे को लेकर चर्चा है।
