मेसी से मिलने के लिए 95 लाख का पैकेज! कोलकाता में फैंस की दीवानगी, आज होगा भव्य कार्यक्रम
फुटबॉल के मतवाले शहर कोलकाता पर लियोन मेसी का बुखार चढ़ चुका है। अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी का कोलकाता में जोरदार स्वागत करने के लिए प्रशंसक इंतजार करते रहे। मेस्सी अपने तीन दिवसीय, चार शहरों के GOAT इंडिया टूर 2025 के लिए कोलकाता पहुंचे थे। शनिवार तड़के 2:26 बजे बार्सिलोना के इस दिग्गज खिलाड़ी के आगमन ने पूरे शहर को उत्साह से भर दिया।
फुटबाल प्रेमियों की इस बेताबी और दीवानगी को भुनाने में आयोजक भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने मेसी से निजी तौर पर मिलने से लेकर उनके सम्मान करने के लिए 95 लाख रुपये तक के पैकेज तय कर दिए हैं। वहीं मेसी के साथ अन्य यादगार लम्हों की चाह के लिए लाखों रुपये के अलग-अलग टिकट स्लॉट हैं। इनमें से कई स्लाट बुक हो चुके हैं। भारत दौरे पर कोलकाता में मेसी से निजी तौर पर मिलने, उनके साथ फोटो खिंचवाने, उनकी हस्ताक्षरित जर्सी पाने व उनके साथ भोजन करने के लिए प्रति व्यक्ति 9.95 लाख रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के मामले में यह 12.50 लाख व चार लोगों के मामले में 25 लाख होगा। वहीं कॉर्पोरेट जगत के लोग मेसी का सम्मान करना चाहेंगे, तो उन्हें 95 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
शुक्रवार देर रात कोलकाता में कदम रखने के बाद मेसी शनिवार दोपहर विवेकानंद युवाभारती क्रीड़ांगन (सॉल्टलेक स्टेडियम) में अपने सम्मान में आयोजित होने वाले समारोह में हिस्सा लेंगे, जहां उन्हें देखने हुजूम उमड़ पड़ेगा। कार्यक्रम में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली व बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद मेसी एक मैत्री मैच में भी हिस्सा लेंगे। सम्मान समारोह से पहले मेसी कोलकाता के लेक टाउन इलाके में निर्मित अपनी 70 फुट ऊंची प्रतिमा का भी उद्घाटन करेंगे।
दम है तो Lionel Messi को ढूंढकर दिखाओ, VIP ने फुटबॉलर को घेरा; फैंस को नहीं मिली अपने हीरो की झलक
‘बंगाल की बेइज्जती’: मेसी के कार्यक्रम में बवाल पर BJP-TMC में सियासी घमासान, ममता ने मांगी माफी
कोलकाता में मेसी के साथ हुई बदसलूकी! 22 मिनट में ही क्यों छोड़ना पड़ा स्टेडियम?
कोलकाता में 22 मिनट में क्यों खत्म हुआ मेसी का दौरा? स्टेडियम में मचे बवाल की Inside Story
मेसी के कार्यक्रम में मची भगदड़ पर ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कहा- ‘गहरी पीड़ा हुई, जांच के आदेश दिए’
लियोनेल मेसी की भारत यात्रा पर बवाल, फैंस ने स्टेडियम में मचाया हंगामा, फेंकी बोतलें और कुर्सियां
शाहरुख खान ने बेटे अबराम के साथ लियोनेल मेस्सी से की मुलाकात, वायरल हुआ वीडियो; फैंस बोले- ‘दो दिग्गजों का मिलन’
कोलकाता में मेसी के इवेंट में बवाल, फैंस ने फेंकी बोतलें; 10 मिनट में लौटना पड़ा स्टार को
