अलीगढ़ की निशातबाग कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार, लोगों ने लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर (Aligarh news)
अलीगढ़ के क्वारसी बाईपास रोड स्थित निशातबाग कॉलोनी के निवासी पिछले कई सालों से जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी की सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है, जिससे निवासियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप उन्होंने अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ’ और ‘पलायन’ के पोस्टर लगाए।
निवासियों का कहना है कि वे नरक से भी बदतर जीवन जीने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम उनसे टैक्स तो वसूलता है, लेकिन विकास के नाम पर भेदभाव किया जाता है। यह समस्या पिछले पांच-छह सालों से बनी हुई है। 2021-22 में नाली को नाले से जोड़ने की फाइल भी बनी थी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता आगा युनुस भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निवासियों की समस्याओं को सुना और नगर निगम के अधिकारियों से तत्काल नाला निर्माण की मांग की। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे।
अलीगढ़ में सड़क और फ्लाईओवर निर्माण की रफ्तार तेज होगी, बजट में विशेष प्रावधान
अलीगढ़ एसएसपी काफिला जाम में फंसा, पुलिसकर्मियों ने संभाला traffic management
अलीगढ़ में Road Accident: सड़क किनारे खड़ी कार से टकराई बाइक, तीन मजदूर गंभीर घायल
धर्म समाज कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता, Aligarh sports news में छात्रों और शिक्षकों ने दिखाया दम
अलीगढ़ में संतों का आह्वान: नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ें, राष्ट्र मजबूत करें | Aligarh News
अलीगढ़ में साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) से बचाव पर कार्यशाला, अज्ञानता और लालच मुख्य कारण
अलीगढ़ में बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन, NCC School Khair बना विजेता; जानें Aligarh sports news
Aligarh news: कांवड़ यात्रा के लिए नगर निगम की तैयारी, 850 अतिरिक्त लाइटें लगेंगी, 1260 सफाईकर्मी तैनात
