इंडिगो की उड़ानों से हाहाकार: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लगातार चौथे दिन 13 डिपार्चर और 11 अराइवल रद्द, यात्री बेहाल
चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को इंडिगो की उड़ानों में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। सुबह से ही यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे तक 13 प्रस्थान (डिपार्चर) और 11 आगमन (अराइवल) उड़ानें दिनभर में रद कर दी गईं हैं। लगातार चौथे दिन उड़ानों में देरी, रद होना और अव्यवस्थित संचालन के चलते यात्री परेशान हो रहे हैं।
वीरवार रात 9:15 बजे उड़ान भरने वाली चंडीगढ़ पुणे फ्लाइट करीब 9 घंटे विलंब से शुक्रवार सुबह 7:50 बजे रवाना हुई। इस लंबे इंतजार में यात्रियों को पूरी रात एयरपोर्ट पर ही गुजारनी पड़ी। यात्रियों ने के मुताबिक इंडिगो ने पूरी रात उड़ान के समय में बदलाव किए, जिससे भ्रम और बढ़ गया। यात्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि पहले प्रस्थान समय 9:15 बजे था, फिर 11:45, उसके बाद 12:10, फिर 1:10 रात का समय दिया गया। सुबह 4 बजे जानकारी मिली कि पुणे से आने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट अब तक चंडीगढ़ नहीं पहुंची थी, इसलिए उड़ान और आगे खिसक गई।
आखिरकार सुबह 7:15 बजे बोर्डिंग शुरू हुई, लेकिन उस दौरान एक यात्री के गायब होने और उसका सामान आफलोड करने की प्रक्रिया के कारण विमान को लगभग 35 मिनट और देरी हो गई। यात्रियों ने शिकायत की कि इंडिगो स्टाफ किसी भी सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा था और कॉल सेंटर नंबर भी रातभर बंद बताए जा रहे थे।
इस पूरी स्थिति पर इंडिगो ने अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा कि नई फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों के दूसरे चरण के तहत पायलट और क्रू की जरूरत का गलत अनुमान लगाया गया, जिससे शेड्यूल बुरी तरह प्रभावित हुआ। इसके साथ ही सर्दियों में उड़ानों की देरी और एयरपोर्ट पर असामान्य भीड़ ने संचालन और मुश्किल बना दिया। कंपनी ने घोषणा की है कि आने वाले दो–तीन दिनों तक योजनाबद्ध तरीके से कुछ उड़ानें रद की जाएंगी ताकि संचालन को दोबारा स्थिर किया जा सके।
इधर चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि इंडिगो की उड़ानें पूरे देश में ऑपरेशनल रिक्वायरमेंट्स के कारण प्रभावित हैं और चंडीगढ़ एयरपोर्ट भी इससे अछूता नहीं है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार यात्री केंद्रित कदम उठाए हैं। एयरलाइन द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीआईएसएफ तथा एयरपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर समन्वय किया जा रहा है। मे आई हेल्प यू टीमें और डिजीबडीज यात्रियों की सहायता में तैनात हैं।
4 साल बाद खुला पत्नी की हत्या का राज, प्रोफेसर पति का ‘दिमाग’ बना सबूत
हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: CET पास युवाओं को 3 साल तक नौकरी का मौका, नहीं मिली तो 2 साल तक हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये
‘350 करोड़ में बिकी CM की कुर्सी, तब क्यों चुप रहे?’ AAP ने सुनील जाखड़ पर साधा निशाना
दोपहर को स्नैचिंग, चंडीगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी और कुछ घंटों में धर-दबोचे दो स्नैचर
मान सरकार ने बदल दिया पंजाब के विदेशी दौरों का मतलब, अब मौज-मस्ती नहीं, सिर्फ निवेश पर फोकस
IndiGo संकट पर बड़ा फैसला: अब 10 घंटे पहले मिलेगी फ्लाइट कैंसिल की सूचना, 24×7 कंट्रोल रूम भी बनेगा
