हमारे रिश्ते खून और बलिदान से बने हैं: बांग्लादेश द्वारा तलब किए जाने के बाद भारतीय राजदूत का बड़ा बयान
बांग्लादेश में हिंसा भड़कने के बाद से ही भारत के साथ रिश्तों में खटास देखने को मिल रही है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कथित भड़काऊ भाषण के बाद बांग्लादेश ने भारतीय राजदूत प्रणय वर्मा को तलब किया था। इसके बाद प्रणय वर्मा ने एक इवेंट के दौरान दोनों देशों के रिश्तों पर खुलकर बात की है।
प्रणय वर्मा के अनुसार, “बांग्लादेश के साथ हमारे रिश्ते अस्थायी नहीं, बल्कि स्थाई हैं। हमारे संबंध खून और बलिदान से बने हैं, जो इतनी आसानी से कमजोर नहीं हो सकता है।” उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध में भारत, बांग्लादेश के लोगों के साथ डटकर खड़ा रहा। लोकतंत्र, शांति, प्रगति और समावेशी राष्ट्र के लिए भारत अपना समर्थन जारी रखेगा। 1971 के बाद दोनों देशों ने लंबा सफर तय किया है और दोनों देश अब तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं।
बता दें कि 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से ही शेख हसीना भारत में रह रही हैं। बांग्लादेश की अदालत ने उन्हें हिंसा का दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की गुहार लगाई है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब करते हुए कहा, भारत में शेख हसीना भड़काऊ भाषण दे रही हैं, जो चिंताजनक है। वो अपने समर्थकों को आतंकवादी गतिविधियों के लिए उकसा रही हैं। उनका उद्देश्य आगामी चुनाव को विफल करना है।
बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव का एलान किया गया है। हालांकि, शेख हसीना की आवामी लीग ने इन चुनावों को खारिज करते हुए निष्पक्ष अंतरिम सरकार की निगरानी में चुनाव करवाने की अपील की है, जिससे यह चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हो सकें।
मेसी के इवेंट में CM रेखा गुप्ता को शर्मिंदगी, भीड़ ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाकर किया विरोध
दिल्ली की जहरीली हवा: मेसी इवेंट में CM रेखा गुप्ता को देख भड़की भीड़, लगे ‘AQI, AQI’ के नारे
चुनाव सुधार के नाम पर बेतुकी मांग: कांग्रेस क्यों कर रही है EVM को बदनाम?
मणिपुर हिंसा केस: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CM बीरेन सिंह पर उठाए सवाल, पूछा- क्यों नहीं भेजे गए पूरे ऑडियो क्लिप?
AI बना आतंकियों का ‘ब्रह्मास्त्र’, दुनिया के लिए बड़ा खतरा; अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया आगाह
कांग्रेस में ‘दो ध्रुवों’ की लड़ाई: शशि थरूर ने राहुल गांधी की विचारधारा पर दिया बड़ा बयान, वायरल थ्रेड पर मचा बवाल
दिल्ली में बड़ा खुलासा: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले 32 ठग गिरफ्तार, कॉल सेंटर का भंडाफोड़
नड्डा के बाद कौन? बीजेपी ने क्यों चुना कार्यकारी अध्यक्ष, क्या है ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम?
