लखनऊ के शिवरी प्लांट में डीजल चोरी करते पकड़ा गया ऑपरेटर, 50 लीटर डीजल बरामद | Lucknow crime news
लखनऊ के मोहान रोड स्थित शिवरी कूड़ा निस्तारण प्लांट में बुधवार देर शाम एक पोकलैंड मशीन ऑपरेटर को डीजल चोरी करते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया है। आरोपी ऑपरेटर मशीन के टैंक से पाइप के जरिए डीजल निकालकर प्लास्टिक कैन में भर रहा था। कार्यदायी संस्था की गश्ती टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी के पास से 50 लीटर डीजल और चोरी में इस्तेमाल किया गया पाइप बरामद हुआ है।
यह घटना उस समय हुई जब प्लांट में कूड़ा निस्तारण का काम चल रहा था। कार्यदायी संस्था भूमि ग्रीन एनर्जी लखनऊ यूनिट के उप महाप्रबंधक शंभू राज पवार ने बताया कि गश्ती दल ने देखा कि पोकलैंड मशीन का ऑपरेटर बलराम सिंह मशीन के टैंक से डीजल चोरी कर रहा था। आरोपी बलराम सिंह फतेहपुर जिले के नैनी अहिबा गांव का रहने वाला है।
गश्ती टीम ने तुरंत आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र ने बताया कि आरोपी को बरामद डीजल के साथ थाने लाया गया है। पुलिस ने डीजल और चोरी में इस्तेमाल पाइप को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
बंदरों की करतूत से लखनऊ में बिजली गुल, 40 हजार लोग घंटों रहे परेशान
लखनऊ में शीतलहर: आठवीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद, जानें कब खुलेंगे
बीकेटी में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, शव को कई गाड़ियों ने रौंदा | BKT accident
लखनऊ में कड़ाके की ठंड: आठवीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद, जानें कब खुलेंगे
टैक्स वसूली में लापरवाही: लखनऊ नगर निगम के सात अफसरों का वेतन रोका, 20 इंस्पेक्टरों को चेतावनी
राम प्रसाद खेड़ा में सीवर का पानी घरों तक, लखनऊ के लोगों का जीवन नर्क
लखनऊ: राम प्रसाद खेड़ा में सीवर का पानी घरों तक, बदहाली का ‘Smart City’ में नर्क
लखनऊ: 20 साल बाद भी गाजीनगर की सड़क बदहाल, नगर निगम से गुहार
