हावड़ा-पटना रेल रूट पर चौथे दिन भी परिचालन बाधित, 18 ट्रेनों का रूट बदला
जसीडीह–झाझा रेलखंड पर लहाबोन और सिमुलतला के बीच मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से हावड़ा–पटना मुख्य रेल मार्ग पर चौथे दिन भी रेल परिचालन पूरी तरह से प्रभावित रहा। इस दुर्घटना के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन ठप है। रेलवे द्वारा ट्रैक की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
पूर्व रेलवे ने पटना–हावड़ा मेन लाइन पर चलने वाली कई ट्रेनों के अतिरिक्त रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन (रूट डायवर्जन) और शॉर्ट टर्मिनेशन की घोषणा की है। जसीडीह–झाझा सेक्शन में ट्रैक पर अवरोध के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक और ओवरहेड ट्रैक्शन (ओएचई) की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। नदी पर स्थित रेल पुल के ऊपर पटरी और ओएचई के ध्वस्त हो जाने के कारण मरम्मत कार्य में अधिक समय लग रहा है। तकनीकी टीम आवश्यक संसाधनों के साथ कार्य कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही रेल परिचालन बहाल कर दिया जाएगा। इस बाधा के कारण हजारों यात्रियों को यात्रा में असुविधा हो रही है, जिससे उनकी योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
Viral ‘Krish Ka Gaana Sunega’ ट्रेंड के पीछे का चेहरा: पिंटू प्रसाद की संघर्ष भरी कहानी
झारखंड में बरही-रजौली फोरलेन का नया रूट, बिहार की दूरी 11 किमी घटेगी, कोडरमा घाटी सेफ
झारखंड में शीतलहर का कहर जारी, रांची का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा; नए साल पर भी ठंड से राहत नहीं
