0

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच पर ऑनलाइन सट्टा, अलीगढ़ पुलिस ने बुकी को दबोचा, लाखों की नकदी जब्त

By Dec 10, 2025

देहली गेट पुलिस ने भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले एक सटोरिये विपिन कुमार को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात गूलर रोड स्थित घर से विपिन कुमार को पुलिस ने पकड़ा। वह मोबाइल पर हार-जीत के दाव लगवा रहा था और ऑनलाइन रुपयों का भुगतान चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, विपिन कुमार के पास से सवा लाख रुपये नकदी, मोबाइल, चेकबुक, पासबुक और एटीएम कार्ड आदि जब्त किए गए हैं। पूछताछ व मोबाइल जांच में पता चला कि वह 70 के करीब लोगों को क्रिकेट का सट्टा लगवा रहा था। यह पिछले चार वर्ष से लोहा पत्ती कारोबार की आड़ में इस धंधे को चला रहा था।

एसएचओ देहली गेट ईश्वर सिंह ने बताया कि पूछताछ में अन्य सटोरियों के नाम भी सामने आए हैं। मोबाइल डेटा खंगालने पर पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा आरोप: ‘अलीगढ़-मुजफ्फरनगर में फर्जी वोटरों की भरमार, साइलेंट तरीके से कर रहे काम’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष साइलेंट रूप से काम कर रहा है और फर्जी वोटरों को बढ़ावा दे रहा...
By Dec 10, 2025

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अलीगढ़ में मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा जिले के विकास कार्यों, योजनाओं और जनसमस्याओं पर गहन...
By Dec 10, 2025

योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, आज इन रास्तों पर नहीं चलेंगी बसें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है। मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे और छेरत में एक शादी समारोह में शामिल होंगे।...
By Dec 10, 2025

अलीगढ़ में हिस्ट्रीशीटर का भौकाल खत्म, पुलिस ने कान पकड़वाकर पूरे शहर में घुमाया

अलीगढ़ में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अनोखे अंदाज में सबक सिखाया है। तमंचा दिखाकर लोगों पर रौब झाड़ने वाले हिस्ट्रीशीटर छोटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद करीब एक घंटे तक पैदल...
By Dec 10, 2025

साझा करें