एक छात्रा, सात शिक्षक: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में दिखा अनोखा नज़ारा
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में एक अद्भुत नज़ारा सामने आया। एक कॉलेज में केवल एक छात्रा परीक्षा देने आई, जिसकी निगरानी के लिए सात शिक्षकों को नियुक्त किया गया। यह घटना विश्वविद्यालय में चर्चा का विषय बनी रही।
कस्बा बिवांर में संचालित हीरानंद पीजी कालेज के प्राचार्य डा.अभिनंदन सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह पाली में हुई बीए पंचम सेमेस्टर विषय अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा के लिए सिर्फ एक छात्रा पंजीकृत थी। जिसकी परीक्षा के लिए दो कक्ष निरीक्षक, एक सहायक कक्ष निरीक्षक, दो आंतिरक उड़ाका दल, केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष के अलावा दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सारा दिन यह लोग केंद्र में ड्यूटी करते नजर आए। जहां इकलौती छात्रा परीक्षा दे रही थी।
वहीं दूसरी पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर विषय इतिहास व बीएससी तृतीय सेमेस्टर विषय जंतुविज्ञान में कुल 55 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शाम पाली में एमए तृतीय सेमेस्टर विषय इतिहास विषय की परीक्षा के लिए सात छात्राएं पंजीकृत थी। इस अनोखी घटना ने परीक्षा व्यवस्था और संसाधनों के उपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां एक छात्रा के लिए इतने बड़े दल की तैनाती की गई।
