Odisha news: जंगल में पिता की मौत, 5 साल का बच्चा रातभर शव के पास बैठा रहा; मां ने अस्पताल में तोड़ा दम
ओडिशा के देवगढ़ जिले में एक 5 साल के बच्चे ने कड़कड़ाती ठंड में रातभर अपने मृत पिता के शव की रखवाली की। यह घटना तब सामने आई जब सुबह बच्चा सड़क पर राहगीरों से मदद मांग रहा था। बच्चे की मां भी पास ही बेहोश पड़ी थी, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, यह घटना देवगढ़ जिले के जियानंतपाली गांव के पास हुई। दंपति दुष्यंत माझी और रिंकी माझी के बीच घरेलू विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों बाइक से घर से निकले और जंगल में जाकर कीटनाशक खा लिया।
पुलिस ने बताया कि दुष्यंत माझी कीटनाशक खाने के एक घंटे के भीतर ही दम तोड़ दिया। रिंकी माझी बेहोश हो गईं। 5 साल का बच्चा पूरी रात अपने माता-पिता के पास बैठा रहा। बच्चे को भी कीटनाशक दिया गया था, लेकिन वह बच गया।
बच्चे को शुरुआती इलाज के बाद उसके दादा-दादी को सौंप दिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दंपति के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ और वे कीटनाशक क्यों ले जा रहे थे।
