0

केनी गिरधारी के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीती ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स, 2-0 से सीरीज पर कब्जा (Agra cricket news)

By Feb 6, 2026

आगरा में आयोजित तीन मैचों की क्रिकेट शृंखला में ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स ने लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। गुरुवार को सेंट जोंस कॉलेज के मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स ने आगरा लीजेंड्स को 17 रन से मात दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 199 रन बनाए। टीम के लिए संजू वर्गीज ने 33 रन, सिसिल रामलाल ने 24 रन, जबकि केनी गिरधारी और गिरी ने 20-20 रन का योगदान दिया। आगरा लीजेंड्स की ओर से राहुल सिंह ने 3 विकेट लिए, वहीं डॉ. पराग गौतम और नरेन्द्र रमानी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

जवाब में उतरी आगरा लीजेंड्स की टीम 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी और 17 रन से मैच हार गई। आगरा लीजेंड्स के लिए राहुल सिंह ने सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि डॉ. पराग गौतम ने 34, अनमोल असीजा ने 28 और डॉ. राजीव फिलिप ने 23 रन का योगदान दिया। ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स की ओर से केनी गिरधारी और रे मेहन ने 2-2 विकेट लिए।

केनी गिरधारी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि राहुल सिंह को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, चरित्र प्रमाण-पत्रों के लंबित मामलों को जल्द निपटाएं (DM news)

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से चरित्र प्रमाण-पत्रों के आवेदनों की पेंडेंसी को एक...
By Feb 6, 2026

आगरा में भाई ने बहन को गोली मारी, जीजा के सामने की हत्या (Agra crime news)

आगरा के वेस्ट अर्जुन नगर इलाके में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां एक भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले बहाने...
By Feb 6, 2026

आगरा मिलिट्री हॉस्पिटल में ‘Hand Hygiene’ अभियान, संक्रमण रोकथाम पर जोर

आगरा के मिलिट्री हॉस्पिटल में संक्रमण रोकथाम को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इसका मुख्य...
By Feb 6, 2026

आगरा में शराब ठेकों के पास प्लास्टिक पर कार्रवाई, दो कैंटीन संचालकों पर जुर्माना (Agra news)

नगर निगम ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। अब नियमों की अनदेखी करने वालों पर सीधी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निगम की प्रवर्तन...
By Feb 6, 2026

साझा करें