बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान निंदनीय, CM धामी को महिला आयोग की अध्यक्ष का पत्र
By
Jan 3, 2026
उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहु द्वारा बिहार की महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर बिहार राज्य महिला आयोग ने गंभीर संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र लिखकर इस बयान को अत्यंत निंदनीय और बिहार की महिलाओं के स्वाभिमान पर सीधा आघात बताया है।
आयोग ने कहा कि इस तरह के बयान दूषित मानसिकता को दर्शाते हैं और देश के विकास में बिहार की महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को कमतर आंकते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस परिवार में महिला सशक्तिकरण मंत्री रहती हों, वहां से ऐसी टिप्पणी आए। आयोग ने मुख्यमंत्री से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस बयान से बिहार की हर महिला अपमानित महसूस कर रही है।
अगली खबरें
