नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की उदयपुर में ग्रैंड क्रिश्चियन वेडिंग, देखें तस्वीरें
अभिनेत्री नुपुर सेनन और उनके लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन ने 10 जनवरी को उदयपुर में एक बेहद ही खूबसूरत क्रिश्चियन वेडिंग में सात फेरे लिए। इस खास मौके पर दोनों के करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे मौजूद रहे।
शादी के बाद शाम को एक शानदार कॉकटेल पार्टी का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। इनमें दिशा पटानी, मौनी रॉय, दिनेश विजन और ‘स्त्री 2’ के निर्देशक अमर कौशिक जैसे नाम शामिल थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नवविवाहित जोड़ा केक काटते और शैंपेन खोलकर अपनी खुशी मनाते हुए नजर आ रहा है। कृति सेनन भी अपनी बहन नुपुर के साथ ब्राइड्समेड टीम का हिस्सा बनीं, जिन्होंने सी-ग्रीन रंग की गाउन पहनी थी।
इस शादी को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी देखने लायक हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़े को ‘स्वर्गीय’ और ‘खूबसूरत’ बताकर बधाई दे रहे हैं।
प्री-वेडिंग फंक्शन भी किसी बॉलीवुड समारोह से कम नहीं थे। संगीत समारोह में कृति सेनन और नुपुर सेनन ने दोस्तों के साथ मिलकर शानदार परफॉर्मेंस दी। कृति ने अपनी मां के साथ ‘दिल तू जान तू’ गाने पर परफॉर्म किया। इसके अलावा, कृति ने अपने को-स्टार वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप’ पर भी एक जोशीला परफॉर्मेंस दिया।
हल्दी सेरेमनी में भी कपल ने धमाकेदार एंट्री की और कई हिंदी गानों पर डांस किया। इसके बाद गेम्स, डांस और म्यूजिक का दौर चला, जिसमें परिवार और दोस्तों ने खूब एन्जॉय किया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, नुपुर सेनन आखिरी बार ‘टाइगर नागेश्वर राव’ फिल्म में नजर आई थीं।
