एनएसएस स्वयंसेवकों ने जाना आगरा का इतिहास, ताजमहल और किला देखकर हुए अभिभूत
गणतंत्र दिवस परेड शिविर में कदमताल करने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक आगरा के ऐतिहासिक धरोहरों को जानने पहुंचे। नई दिल्ली में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति को सलामी देने के बाद, ये युवा आगरा भ्रमण पर आए थे। शिल्पग्राम पर उनका स्वागत किया गया, जहाँ उन्हें आगरा के गौरवशाली अतीत से रूबरू कराया गया।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पूनम तिवारी ने बताया कि इस शिविर में विभिन्न राज्यों के 200 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया था। आगरा भ्रमण के दौरान, इन युवाओं को वैश्विक धरोहर ताजमहल और आगरा किला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास की जानकारी दी गई। यह अनुभव उन्हें देश की ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व से अवगत कराने के लिए महत्वपूर्ण था।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों और कार्यक्रम अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ युवा अधिकारी कोमल सिंह चौधरी, रितिका वर्मा, हितेश, मुकेश, देशराज, अमरीश कुमार, डॉ. आलोक, डॉ. तरुणकांत पाठक, हेमलता, शिव कुमार, और स्वयंसेवक लक्ष्य, अजित, शिवम, अक्षय और कादिर भी उपस्थित रहे।
