ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, UP में 21 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना होगी
प्रदेश में अब मान्यता प्राप्त चालन प्रशिक्षण केन्द्र (एडीटीसी) चलाने के लिए सम्बन्धित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन ही किया जा सकेगा। अभी तक इस केन्द्र को बनाने के लिए ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे थे। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने केन्द्रीय मोटरयान नियमावली-1989 में संशोधन कर नया नियम जोड़ा है।
इन केन्द्रों के जरिए कुशल चालकों को ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस मिल सकेगा। चालन प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना व रखरखाव के लिए आवेदन किए जा रहे है। जल्दी ही इस पोर्टल को भी लाइव कर दिया जाएगा। 10 लाख की आबादी पर एक एडीटीसी की स्थापना का प्रावधान है। इस समय 18 जिलों में 21 केन्द्रों पर इसका संचालन किया जा रहा है।
इन केन्द्रों के जरिए कोशिश है कि सड़क पर प्रशिक्षित चालक ही वाहन चलाएं। इन केन्द्रों पर यातायात नियमों, तकनीकी दक्षता और आपातकालीन स्थितियों में वाहन चलाने का विशेष प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। यहां पर ही चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया होगी। इन केन्द्रों पर लगे सेंसर आधारित ट्रैक हर गलती को अपने आप रिकार्ड करेगा। इससे किसी भी चालक को लाइसेंस उसकी क्षमता के आधार पर ही मिलेगा। यह नई व्यवस्था सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आम जनता को सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर नयागंज में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन, सामाजिक समरसता पर जोर
कानपुर में मौरंग ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार, युवक की दर्दनाक मौत | Kanpur accident news
उत्तरायणी कौथिग: लोकगीतों और नृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या, ‘पहाड़ की आवाज’ में प्रतिभाओं का प्रदर्शन
बैंक मित्र का धोखा: पति की मौत के बाद आए रुपये भी उड़ाए, 8 लाख की एफडी फर्जी
महिलाओं के डांस पर नोट उड़ाना: UP महिला आयोग सदस्य ने की कार्रवाई की मांग, UP politics news
कानपुर: सरकारी स्कूल की जमीन से प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा, छात्रों को मिली राहत
वन निगम एफडी घोटाला: सीबीआई FIR में बढ़ाएगी एक और सरकारी कर्मचारी का नाम, scam की जांच तेज
लखनऊ में वंदे मातरम् की धुन पर झूमे 2000 लोग, देशभक्ति संध्या का आयोजन
