हरियाणा पुलिस में अब 25% महिलाएं, CM सैनी का बड़ा ऐलान: 7 नए महिला थाने और 1250 पदों पर भर्ती
हरियाणा सरकार ने पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। वर्तमान में राज्य के पुलिस बल में महिला पुलिस बल की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह विभाग से जुड़ी बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने और पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए सरकार लगातार निर्णायक कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस विभाग में जल्दी ही छह हजार पदों पर भर्ती होगी, जिनमें से 1,250 पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सात नये महिला पुलिस थानों की स्थापना की जाएगी। वर्तमान में हरियाणा में 33 महिला पुलिस थाने संचालित हो रहे हैं। महिला हेल्प डेस्क और फील्ड में बढ़ी तैनाती ने महिलाओं की पुलिस तक पहुंच को आसान बनाया है, जिससे शिकायतों के निपटान में तेजी आई है।
बैठक के दौरान बताया गया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के लागू करने के लिए ढांचा तैयार करने में हरियाणा देश में अग्रणी है। सभी आवश्यक अधिसूचनाएं, नियम एवं प्रक्रियाएं जारी की जा चुकी हैं तथा न्याय व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम लागू कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीक और ढांचागत सुविधाओं से लैस करने के लिए प्रथम चरण में 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने बताया कि फारेंसिक विज्ञान सेवाओं को मजबूत करने के लिए 68.70 करोड़ रुपये की राशि से आधुनिक उपकरण और साफ्टवेयर खरीदे जा रहे हैं। इसके साथ ही 17 नई मोबाइल फारेंसिक साइंस यूनिट स्थापित करने की मंजूरी मिल चुकी है। एनडीपीएस मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए हिसार, अंबाला, करनाल, कैथल, पानीपत और सिरसा सहित महत्वपूर्ण जिलों में आठ विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए गए हैं।
4 साल बाद खुला पत्नी की हत्या का राज, प्रोफेसर पति का ‘दिमाग’ बना सबूत
हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: CET पास युवाओं को 3 साल तक नौकरी का मौका, नहीं मिली तो 2 साल तक हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये
‘350 करोड़ में बिकी CM की कुर्सी, तब क्यों चुप रहे?’ AAP ने सुनील जाखड़ पर साधा निशाना
दोपहर को स्नैचिंग, चंडीगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी और कुछ घंटों में धर-दबोचे दो स्नैचर
मान सरकार ने बदल दिया पंजाब के विदेशी दौरों का मतलब, अब मौज-मस्ती नहीं, सिर्फ निवेश पर फोकस
IndiGo संकट पर बड़ा फैसला: अब 10 घंटे पहले मिलेगी फ्लाइट कैंसिल की सूचना, 24×7 कंट्रोल रूम भी बनेगा
बजट घोषणाओं में देरी पर CM नायब सैनी का सख्त रुख, अफसरों को दी चेतावनी
इंडिगो के संकट से हवाई सफर कई गुना महंगा, चंडीगढ़-बेंगलुरु रूट पर किराया 65 हजार पार
