0

नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तैयार, पीएम मोदी के लिए बन रहे 5 हेलीपैड

By Dec 9, 2025

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसी महीने खरमास से पहले होने की प्रबल संभावना है। प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में पांच हेलीपैड को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर के लिए तीन हेलीपैड, एक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के लिए एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के पीछे एप्रेन क्षेत्र में बनाए जाएंगे। जनसभा में आने वाले आम लोगों के अलावा वीआईपी और वीवीआईपी के अलावा मीडिया एंट्री और प्रधानमंत्री के रिर्जवर रूट को लेकर भी लगातार मंथन किया जा रहा है। जल्द पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण के अधिकारी सभी व्यवस्थाओं को लेकर संयुक्त बैठक करेंगे।

एयरपोर्ट पर रनवे की तरफ बने हेलीपैड से सीधे प्रधानमंत्री को टर्मिनल बिल्डिंग में भ्रमण कराने के बाद टर्मिनल बिल्डिंग के ठीक सामने जनसभा स्थल ले जाए जाने का प्लान है। कार्यक्रम की प्लानिंग इस तरीके से की जा रही है कि टर्मिनल बिल्डिंग में प्रदर्शनी और डिजिटल प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट की हर एक चीज से रूबरू कराया जाए।

टर्मिनल बिल्डिंग के सामने बने मंच से जनसभा में एयरपोर्ट का लोकार्पण और संबोधन होगा। इसके लिए जर्मन हैंगर के अंदर प्रधानमंत्री का भव्य मंच तैयार किया जाएगा। जनसभा खुले मैदान में होगी जिसके लिए डेढ़ लाख वर्ग मीटर भूमि को समतलीकरण कर तैयार किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री की जनसभा में अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, हापुड़ के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुगम आवागमन के लिए रूट प्लान और वाहनों की पार्किंग स्थलों का प्लान बनाना शुरू कर दिया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

नोएडा: शादी से पहले लापता हुआ युवक, साथ में दो दोस्त भी गायब; चार दिन बाद मिला सिर्फ मोबाइल, स्वजनों का हंगामा

नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अस्तौली गांव निवासी दो युवक और पतलाखेड़ा निवासी तीसरा दोस्त शनिवार से लापता हैं। सभी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। पुलिस टीम को जांच करते हुए...
By Dec 9, 2025

नोएडा में सुरक्षा का घेरा! 2100 नाइट विजन कैमरे से लैस होगी ‘सेफ सिटी’, जानिए क्या है खास

नोएडा में सेफ सिटी परियोजना को लेकर लगातार देरी हो रही है। तीन बार टेंडर जारी होने के बावजूद कंपनी का चयन नहीं हो पाया है, जिसके चलते प्राधिकरण अब चौथी बार टेंडर जारी करने...
By Dec 9, 2025

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! नोएडा में आज से शुरू हुई 100% ब्याज माफी योजना, ऐसे उठाएं लाभ

जेवर में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आज से बिजली बिल राहत योजना शुरू हो रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन उपभोक्ताओं को राहत देना है जिन्होंने मार्च से नवंबर तक अपने बिल जमा...
By Dec 9, 2025

साझा करें