अगरतला से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में स्मोक अलार्म बजा, लखनऊ में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग | aviation news
आकाश में उड़ रहे विमान के भीतर अचानक स्मोक अलार्म बजने से यात्रियों की सांसें थम गईं। मामला अगरतला से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का है, जहां मंगलवार शाम करीब 35 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक कार्गो क्षेत्र में धुएं की आशंका से जुड़ा अलार्म एक्टिव हो गया। [aviation news] पायलट ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना किसी देरी के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क साधा और विमान को निकटतम अमौसी एयरपोर्ट की ओर मोड़ने का निर्णय लिया।
विमान के उतरने की सूचना मिलते ही लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल फुल इमरजेंसी घोषित कर दी। रनवे पर एम्बुलेंस, दमकल वाहन और सीआईएसएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। महमूदाबाद और बीकेटी के ऊपर से होते हुए विमान ने शाम के वक्त सुरक्षित लैंडिंग की। इस पूरी घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
विमान के सुरक्षित जमीन पर पहुंचते ही सबसे पहले सभी 103 यात्रियों और 6 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने विमान के कार्गो और इंजन की गहन जांच शुरू की। शुरुआती जांच में कोई गंभीर खामी या आग लगने की पुष्टि नहीं होने के बाद राहत की सांस ली गई और इमरजेंसी वापस ले ली गई। यात्रियों को वैकल्पिक विमान से दिल्ली भेजा गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
