लखनऊ: मलिहाबाद में बारिश से कच्चा मकान ढहा, लाखों का नुकसान
लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में रविवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश ने एक किसान की जिंदगी तबाह कर दी। कसमण्डी कला गांव निवासी शिवमिलन यादव का पुराना कच्चा मकान बारिश के कारण ढह गया। गनीमत रही कि परिवार अपने दूसरे मकान में सो रहा था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
मकान ढहने से लाखों का नुकसान
किसान शिवमिलन यादव ने बताया कि बारिश के पानी से उनका कच्चा मकान पूरी तरह से गिर गया। मकान के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान और उनके दुधारू पशु भी अंदर थे। उन्होंने जैसे-तैसे जानवरों को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन सामान निकालने से पहले ही मकान ढह गया। इस घटना से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
बारिश का कहर जारी
क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है और फसलों को भी भारी क्षति हुई है। स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई जा रही है।
लखनऊ में ‘चाय पर चर्चा’: डॉ. राजेश्वर सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, विकास कार्यों पर हुआ संवाद
लखनऊ में 21 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, दर्ज हुआ मुकदमा
Lucknow LDA Action: अवैध कॉम्प्लेक्स सील, सुप्रीम कोर्ट टीम के दौरे से पहले बड़ी कार्रवाई
लखनऊ: फर्जी हस्ताक्षर से खाते से उड़ाए 80 हजार, बैंक मैनेजर पर मिलीभगत का आरोप
लखनऊ में दिलकुशा क्रॉसिंग पर बनेगा आरओबी, जाम से मिलेगी निजात; आज से डायवर्जन लागू
