रक्षाबंधन पर सीएम योगी की कलाई पर बंधी राखी, सीएम ने दोहराया सुरक्षा का संकल्प
रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ‘बिटिया और बहना-यूपी का गहना’ स्नेह बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक स्नेह की डोर बांधी। मुख्यमंत्री ने बच्चियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के स्नेह का ही नहीं, बल्कि श्रद्धा, प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार आधी आबादी के हित में उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
सीएम योगी ने कहा कि बेटियां परिवार, प्रदेश और देश की शक्ति हैं। उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना और उनके सपनों को साकार करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बच्चियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान बच्चियों ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद भी किया, जिससे माहौल में पारिवारिक आत्मीयता घुल गई। मुख्यमंत्री ने कुछ बच्चियों को ऑटोग्राफ भी दिए और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
कानपुर में भारी बारिश, एयरफोर्स में 72.2 मिमी दर्ज, जानें मौसम का ‘weather alert’
कानपुर विमान हादसा: डीजीसीए की टीम ने शुरू की जांच, इंजन सील
आगरा में दो दर्दनाक सड़क हादसे, रक्षाबंधन से पहले बुझ गए दो घरों के चिराग
कानपुर बोरवेल हादसा: राखी से पहले मौत, किशोरी की जान बचाने के लिए घंटों चला रेस्क्यू
कानपुर में कागज की नाव चलाकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, नगर निगम भ्रष्टाचार पर सवाल
Lucknow Traffic Constable Fights Chain Snatcher, Gets Injured
रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा: पहले दिन 9 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, UP govt की पहल
कानपुर में सड़क धंसी: 18 फीट गहरे गड्ढे में उतरे MLA, व्यवस्था पर उठाया सवाल
