सीएस परीक्षा में 8 छात्रों का कमाल, एक साथ पास किए दोनों ग्रुप
कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की जून में आयोजित प्रोफेशनल प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) और एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) की परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। इस परीक्षा में कुल 93 छात्र उत्तीर्ण हुए। इनमें से 47 छात्र पहले ग्रुप में और 38 छात्र दूसरे ग्रुप में सफल हुए। सबसे खास बात यह रही कि आठ मेधावी छात्रों ने एक ही प्रयास में दोनों ग्रुप की परीक्षा पास कर ली।
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के कानपुर चैप्टर के चेयरमैन, सीएस आशीष बंसल, ने बताया कि शहर में इस बार परीक्षा का परिणाम काफी उत्साहजनक रहा है। एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) में ग्रुप 1 में 17.41 प्रतिशत और ग्रुप 2 में 22.19 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।
इस सफलता का असर यह है कि यह परिणाम अन्य छात्रों को भी कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करेगा। कंपनी सचिव की अगली परीक्षा 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अगस्त से शुरू होंगे।
