0

New Year Celebration: पटना में नए साल के जश्न के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, PMCH-IGIMS समेत 9 टीमें तैनात

By Dec 31, 2025

नए साल के स्वागत के लिए पटना में जश्न की तैयारियां चल रही हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। राजधानी के सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों जैसे पीएमसीएच, आईजीआईएमएस और एम्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संभावित सड़क दुर्घटनाओं, ठंड से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और भीड़जनित घटनाओं को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

पटना के सिविल सर्जन ने नववर्ष के दौरान शहर में नौ स्वास्थ्य टीमों की तैनाती की है। ये टीमें 24 घंटे सक्रिय रहेंगी और प्रमुख अस्पतालों, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों तथा ट्रॉमा-संवेदनशील मार्गों पर निगरानी के साथ त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएंगी। सभी टीमों के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।

इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (आइजीआइएमएस) में नववर्ष के जश्न को देखते हुए ट्रामा सेंटर में पांच बेड विशेष रूप से आरक्षित किए गए हैं। इन बेडों पर जीवनरक्षक दवाएं, ऑक्सीजन, स्ट्रेचर और ट्रॉली समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को ऑन-ड्यूटी रहने का सख्त निर्देश दिया गया है।

पीएचसी में डॉक्टरों की छुट्टियां रद कर रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। पीएमसीएच प्रशासन के अनुसार, ट्राएज सिस्टम को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सके। सिविल सर्जन के अनुसार, चिड़ियाघर के दोनों गेट, इको पार्क का मुख्य द्वार, हनुमान मंदिर क्षेत्र, मरीन ड्राइव गोलंबर और गांधी मैदान जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष स्वास्थ्य टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा दो टीमें जिला नियंत्रण कक्ष में तैनात की गई हैं, जिन्हें किसी भी आपात सूचना पर तुरंत मौके पर भेजा जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कड़ाके की ठंड से NMCH में मरीजों की बाढ़, 30 बेड पर 50 से अधिक भर्ती; Patna news

पटना में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) की इमरजेंसी में गंभीर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सबसे अधिक मरीज हृदय रोग, लकवा और सांस की...
By Dec 31, 2025

Patna Municipal Corporation ने 9 महीने में 63 करोड़ से अधिक का राजस्व जुटाया, OTS योजना ने दिया बड़ा सहारा

पटना नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रह के मामले में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। निगम ने 1 अप्रैल से 29 दिसंबर तक की अवधि में संपत्ति कर और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन...
By Dec 31, 2025

साझा करें