दलमा वन्यजीव अभयारण्य में नया आकर्षण ‘बादल’, रजनी को मिला साथी (Dalma news)
By
Dec 21, 2025
झारखंड के दलमा वन्यजीव अभयारण्य में अब पर्यटकों को नन्हे हाथी ‘बादल’ के साथ अठखेलियां देखने को मिलेंगी। हाल ही में चाईबासा वन प्रमंडल से रेस्क्यू किए गए इस हाथी को दलमा लाया गया है। यह नन्हा हाथी अब दलमा वन्यजीव अभयारण्य (Dalma news) का नया आकर्षण बन गया है।
डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि बादल को दलमा लाने का उद्देश्य केवल पर्यटकों को आकर्षित करना नहीं है, बल्कि अभयारण्य की एकमात्र हथिनी ‘रजनी’ का अकेलापन दूर करना भी है। रजनी लंबे समय से दलमा में अकेली रह रही थी। अब रजनी और बादल की जोड़ी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। दलमा वन्यजीव अभयारण्य प्रबंधन को उम्मीद है कि इस नए सदस्य के आने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
अगली खबरें
झारखंड में भ्रष्टाचार पर पलटवार, कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी पर लगाया ‘बीज बोने’ का आरोप | Jharkhand politics news
Jharkhand Police Budget: हजारीबाग में बनेगा वायरलेस भवन, 15 परियोजनाओं के लिए 34 करोड़ मंजूर
झारखंड के करमदाहा में New Year पर सैलानियों की भीड़, सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
झारखंड के अस्पताल में पिता ने थैले में ले गया बच्चे का शव, SDO जांच में हुआ बड़ा खुलासा | Jharkhand news
