आगरा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा गायब, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध; Metro work के दौरान हटी प्रतिमा
आगरा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर एक बड़ा विवाद सामने आया है। माल रोड स्थित उनकी प्रतिमा अचानक गायब हो गई। जब अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे, तो प्रतिमा को वहां से नदारद पाया। संगठनों ने इसे राष्ट्रभक्ति का अपमान बताते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
संगठनों ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य के दौरान प्रतिमा को हटा दिया गया है। उनका कहना है कि प्रतिमा को हटाने से पहले न तो कोई सूचना दी गई और न ही उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे ‘चोरी’ करार दिया है।
इस मामले को लेकर संगठनों ने जिलाधिकारी (DM) को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रतिमा को जल्द से जल्द वापस स्थापित किया जाए और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, संगठनों ने थाना रकाबगंज में भी तहरीर दी है।
संगठनों ने इस दौरान माल रोड और आगरा कॉलेज के पास सड़क के बीच बनी मजारों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि ये मजारें राहगीरों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकती हैं और इन्हें भी जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए।
ताजमहल में तिरंगा फहराया, हिंदू महासभा ने ली जिम्मेदारी, जानें क्या है मामला
आगरा HR Manager हत्याकांड: सिरफिरे प्रेमी ने की हत्या, 72 घंटे बाद भी सिर की तलाश जारी
आगरा में बेमौसम बारिश: सरसों और आलू की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता
आगरा में Smart Meter की कीमतों में भारी कटौती, अब 2800 रुपये में मिलेगा नया कनेक्शन
UGC नियमों के खिलाफ BJP नेता का अनोखा विरोध, PM मोदी को खून से लिखी चिट्ठी | Agra News
आगरा में पुलिस स्टेशन के पास किराना स्टोर से लाखों की चोरी, व्यापारियों में गुस्सा (Agra crime news)
गणतंत्र दिवस की रात थाने के बगल में चोरी, व्यापारियों ने उठाए पुलिस गश्त पर सवाल | Agra crime news
आगरा में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, IMD का अलर्ट जारी
