0

कानपुर देहात में Navratri की शुरुआत, मां शैलपुत्री की पूजा के लिए उमड़ी भीड़

By Mar 19, 2026

कानपुर देहात में चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने जयकारों के साथ आदिशक्ति के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का पूजन किया। इस दौरान मंदिरों और घरों में दुर्गा सप्तशती के पावन मंत्र गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

जिले के कई पौराणिक और ऐतिहासिक मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई। अकबरपुर स्थित कालिका देवी मंदिर, मूसानगर का मुक्तेश्वरी मंदिर, कथरी का कात्यायनी देवी मंदिर, लाला भगत का कौमारी देवी मंदिर और लमहरा का मां परहुल देवी मंदिर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए पूजन-अर्चन शुरू कर दिया।

भक्तों ने नारियल, चुनरी, फल और मिष्ठान्न का भोग लगाकर रोग-शोक से मुक्ति और मनवांछित फल की कामना की। इसी तरह ज्योती गांव स्थित बगलामुखी मंदिर, शिवली का पंथामाता मंदिर, रूरा का पाथामाई मंदिर और दुर्गा मंदिर के अलावा हथिका मैथा के सम्मोहनी माता मंदिर में भी भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा की। घरों में भी लोगों ने घट स्थापित कर व्रत रखे और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर देहात में युवक ने पेड़ से लटककर दी जान, परिवार में पहले भी हो चुकी है आत्महत्या (Kanpur Dehat news)

कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सलेमपुर महेरा गांव में 20 वर्षीय युवक हनु कमल ने नीम के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा...
By Mar 19, 2026

साझा करें