राष्ट्रीय सुरक्षा: दिल्ली-राजस्थान तक फैला ISIS network, ATS ने किया खुलासा
उत्तर प्रदेश एटीएस ने मुरादाबाद में एक बीडीएस छात्र की गिरफ्तारी के बाद एक बड़े ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया है। यह नेटवर्क केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं था, बल्कि इसकी जड़ें दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा तक फैली हुई थीं। एटीएस ने इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य राज्यों के युवकों की भी पड़ताल शुरू कर दी है। कई शहरों में चल रही छानबीन के दौरान कुछ अन्य संदिग्धों से भी लंबी पूछताछ की गई है।
गिरफ्तार किए गए छात्र की पहचान हारिस अली के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद के एक निजी संस्थान में बीडीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। एटीएस को हारिस के लैपटॉप से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जांच में पता चला है कि हारिस बीते दो वर्षों से प्रदेश के कई शहरों में सक्रिय था। वह छद्म नामों से इंस्टाग्राम और एन्क्रिप्टेड ऐप्स जैसे सेशन व डिसकार्ड पर ग्रुप बनाकर युवाओं को जोड़ रहा था।
जांच अधिकारियों के अनुसार, हारिस ‘अल जिहाद मीडिया फाउंडेशन’ नाम से एक ग्रुप बनाकर दूसरे राज्यों के युवकों को भी जिहाद के लिए उकसा रहा था। इस नेटवर्क का उद्देश्य देश में अशांति फैलाना और जिहादियों की ऑनलाइन भर्ती करना था। इस नेटवर्क की पड़ताल का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान और अन्य देशों में बैठे हैंडलर भी शामिल थे। ये हैंडलर कट्टरपंथी युवाओं को जोड़कर अलग-अलग षड्यंत्र रच रहे थे। एटीएस अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए कई संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही कुछ अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
फ्री राशन के लिए दूर जाना पड़ सकता है: यूपी में 500 से कम कार्डधारकों वाली कोटे की दुकानें होंगी मर्ज, जानें क्या है सरकारी प्लान
बारिश ने खोली केजीएमयू की जल निकासी व्यवस्था की पोल, लखनऊ के अस्पतालों में जलभराव की समस्या
यूपी में अचानक बदला मौसम, कहीं ओले गिरे तो कहीं दिन में छाया अंधेरा: Weather update
UP BJP की नई टीम का ऐलान जल्द, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और RSS के अरुण कुमार की अहम बैठकें
राष्ट्रपति मुर्मू ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, UP में बारिश का अलर्ट
लखनऊ में बदला मौसम: तेज हवाओं और बारिश ने गर्मी से दी राहत, जानें IMD अलर्ट
उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट: आंधी-ओले का खतरा, लखनऊ एयरपोर्ट पर 6 उड़ानें डायवर्ट
आगरा में भीषण सड़क हादसा: कैला देवी से लौटते समय पेड़ से टकराई बोलेरो, 5 की मौत, 4 घायल
