0

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल के खिलाफ नई FIR पर भड़की कांग्रेस, सिंघवी बोले- ‘यह प्रतिशोध की कार्रवाई’

By Dec 9, 2025

कांग्रेस ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड के पुराने मामले में नई एफआइआर दर्ज किए जाने को प्रतिशोध और उत्पीड़न की कार्रवाई बताते हुए आरोप लगाया है कि मोदी सरकार असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष के शीर्ष नेताओं को निशाना बना रही है।

ईडी द्वारा दर्ज की गई नई एफआइआर को गैरकानूनी बताते हुए पार्टी ने कहा कि यह हथकंडा संसद के शीत सत्र से ठीक पहले उठाया गया है ताकि बिगड़ती आर्थिकी, बेरोजगारी, एसआइआर विवाद और विफल विदेश नीति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ईडी और भाजपा सरकार को ऐसा अपराध गढ़ने के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए, जहां कोई अपराध हुआ ही नहीं है।

उन्होंने नेशनल हेराल्ड प्रकाशित करने वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के वित्तीय पुनर्गठन की प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्था अंग्रेजों के खिलाफ आदर्शवाद पर स्थापित हुई थी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने पर कांग्रेस ने समय-समय पर एजेएल को 90 करोड़ रुपये कर्ज दिया। इसके बाद कंपनी को ऋण मुक्त करने के लिए यंग इंडियन नामक एक गैर लाभकारी कंपनी बनाई गई जिसने उस ऋण को इक्विटी में बदला जोकि व्यावसायिक दुनिया में सामान्य प्रक्रिया है। सिंघवी ने बताया कि इस कंपनी में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मोतीलाल वोरा, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और आस्कर फर्नांडिस जैसे कांग्रेसी नेता शामिल थे।

कर्ज इसे हस्तांतरित किया गया जिसके परिणामस्वरूप यंग इंडियन के पास एजेएल की 99 प्रतिशत शेयर होल्डिंग आ गई। उन्होंने कहा कि यंग इंडियन एक नाट फार प्राफिट कंपनी है, इसलिए न तो यह कोई लाभ कमा सकती है और न ही इसके निदेशकों को कोई वेतन मिलता है। इस मामले में न तो धनराशि का लेनदेन हुआ, न कोई लाभ अर्जित किया गया और न ही किसी संपत्ति का हस्तांतरण हुआ। इसलिए मनी लांड्रिंग का सवाल ही नहीं उठता। सिंघवी ने कहा कि नई एफआइआर के पीछे के प्रतिशोध-उत्पीड़न की मंशा स्पष्ट है, क्योंकि इस मामले में एक चार्जशीट पहले ही राउज एवेन्यू के स्पेशल कोर्ट में लंबित है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-12 रोड पर सचदेवा ग्लोबल स्कूल के सामने और वेंकटेश्वर अस्पताल जाने के मार्ग में अवैध पार्किंग ने रोजमर्रा के यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। ठीक रेड...
By Dec 9, 2025

बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज

नवगठित बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव का अचानक दिल्ली रवाना होना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। सत्र शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं...
By Dec 9, 2025

‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब

अयोध्या की बाबरी मस्जिद का जिक्र आते ही अक्सर सियासी गलियारों में विवाद छिड़ जाता है। कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि वो...
By Dec 9, 2025

संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रेणुका चौधरी संसद में कुत्ता लेकर पहुंच गई थीं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सत्तापक्ष ने रेणुका के खिलाफ...
By Dec 9, 2025

RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!

आज से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक 5 दिसंबर तक चलने वाली है। इस बैठक के दौरान वित्तीय संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इसके...
By Dec 9, 2025

PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए 'चायवाला' नाम से एक वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस के इस एआई वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया था। वहीं, अब बीजेपी ने कांग्रेस की...
By Dec 9, 2025

चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?

नई दिल्ली: कमोडिटी मार्केट में चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 3 दिसंबर, बुधवार को चांदी के दाम में जोरदार तेजी आई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी का भाव...
By Dec 9, 2025

S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण रक्षा सौदों पर बातचीत होने की संभावना है। इनमें सबसे अहम है एयर...
By Dec 9, 2025

साझा करें