0

नेशनल हेराल्ड केस: FIR पर कांग्रेस-भाजपा में तीखी बयानबाजी, कांग्रेस ने बताया साजिश, भाजपा बोली- सबूतों पर आधारित

By Dec 9, 2025

नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा नई एफआइआर दर्ज करने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं। कांग्रेस ने इसे साजिश और राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया।

भाजपा ने कांग्रेस के आरोप खारिज करते हुए कहा कि पुलिस की एफआइआर जांच एजेंसियों द्वारा एकत्रित ठोस सुबूतों पर आधारित है। पार्टी ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि वे भाषण देने के बजाय कथित लूट का हिसाब दें।

कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, ”विपक्ष को परेशान करने की कोशिश हो रही है; यह एक साजिश है। भाजपा का कभी भी लोकतांत्रिक तरीका नहीं रहा है और न ही कभी रहेगा। वे पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपना रहे हैं, विपक्ष को खत्म करने और डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम डरेंगे नहीं।”

पार्टी ने आरोप लगाया कि ”मोदी-शाह की जोड़ी” कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध परेशान करने, डराने-धमकाने और बदले की अपनी राजनीति जारी रखे हुए है। पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए विपक्षी दल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से फर्जी है और आखिरकार न्याय की जीत होगी।

कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध इस मामले में निजी शिकायत दर्ज कराई गई थी, तब केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार नहीं थी।

यह मामला 2008 का है। गांधी परिवार के विरुद्ध आरोपों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ”सिर्फ 50 लाख रुपये देकर नेशनल हेराल्ड के प्रकाशक एसोसिएटेड जर्नल्स की पूरी शेयर होल्डिंग एक नई कंपनी यंग इंडियन को ट्रांसफर कर दी गई और 76 प्रतिशत शेयर सोनिया गांधी व राहुल गांधी को मिल गए।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-12 रोड पर सचदेवा ग्लोबल स्कूल के सामने और वेंकटेश्वर अस्पताल जाने के मार्ग में अवैध पार्किंग ने रोजमर्रा के यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। ठीक रेड...
By Dec 9, 2025

बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज

नवगठित बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव का अचानक दिल्ली रवाना होना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। सत्र शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं...
By Dec 9, 2025

‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब

अयोध्या की बाबरी मस्जिद का जिक्र आते ही अक्सर सियासी गलियारों में विवाद छिड़ जाता है। कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि वो...
By Dec 9, 2025

संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रेणुका चौधरी संसद में कुत्ता लेकर पहुंच गई थीं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सत्तापक्ष ने रेणुका के खिलाफ...
By Dec 9, 2025

RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!

आज से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक 5 दिसंबर तक चलने वाली है। इस बैठक के दौरान वित्तीय संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इसके...
By Dec 9, 2025

PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए 'चायवाला' नाम से एक वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस के इस एआई वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया था। वहीं, अब बीजेपी ने कांग्रेस की...
By Dec 9, 2025

चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?

नई दिल्ली: कमोडिटी मार्केट में चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 3 दिसंबर, बुधवार को चांदी के दाम में जोरदार तेजी आई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी का भाव...
By Dec 9, 2025

S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण रक्षा सौदों पर बातचीत होने की संभावना है। इनमें सबसे अहम है एयर...
By Dec 9, 2025

साझा करें