लखनऊ में National Deworming Day, बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा
लखनऊ जिले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत, माल ब्लॉक को छोड़कर जिले के सभी शहरी और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के क्षेत्रों में 1 से 19 वर्ष के बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेट में कीड़े होना बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बड़ी बाधा डालता है। इससे बच्चों में कमजोरी, एनीमिया और पढ़ाई में पिछड़ने जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। सरकार की मंशा है कि बच्चों को स्वस्थ और सुपोषित रखा जाए, ताकि वे सशक्त और सक्षम नागरिक बन सकें।
यह अभियान शिक्षा और आईसीडीएस विभाग के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को विद्यालयों में, जबकि स्कूल न जाने वाले बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दवा दी गई। जो बच्चे मंगलवार को दवा सेवन से वंचित रह गए, उन्हें 13 फरवरी को आयोजित मॉप-अप राउंड में दवा खिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने बताया कि इस अभियान के तहत 1 से 19 साल के लगभग 18.22 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
Lucknow accident: तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को रौंदा, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
लखनऊ में ‘सेफर इंटरनेट डे’ पर कार्यशाला, अधिकारियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ | Lucknow news
लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर के नीचे बनेंगे स्पोर्ट्स एरीना, LDA ने दिए निर्देश
लखनऊ में Real Estate fraud, प्लॉट बेचने के नाम पर 19 लाख की धोखाधड़ी
KGMU news: लारी विभाग में रात के मरीजों के लिए बनेगा कंट्रोल रूम, मिलेगी तुरंत मदद
Lucknow news: DM ने सुनी छात्रा की गुहार, पिता की मौत के बाद परीक्षा फीस माफ कर परिवार को दी मदद
लखनऊ में Property Fraud: तालाब की जमीन बेचकर महिला से लाखों की ठगी
लखनऊ में Cement Sariya के दाम बढ़े, घर बनाना हुआ महंगा
