एनआरआई महिला से चेन स्नेचिंग करने वाला 68 मामलों का वांछित बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए उस कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने करोल बाग इलाके में एक एनआरआई महिला से सोने की चेन झपट ली थी। आरोपी की पहचान तरुण उर्फ गादम वाला के रूप में हुई है, जिसका आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। सूत्रों के अनुसार, उस पर झपटमारी, चोरी, डकैती, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट से संबंधित कुल 68 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह बदमाश अमन विहार थाने से भगोड़ा घोषित था और पुलिस पिछले काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी। करोल बाग में हुई चेन स्नेचिंग की घटना में भी वह वांटेड था। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, कैलिफोर्निया निवासी एक महिला अपने पति के साथ दिल्ली आई हुई थी। इसी वर्ष 13 अप्रैल को करोल बाग थाने में महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पदम सिंह रोड पर पीएनबी एटीएम से पैसे निकालने के बाद, एक काली स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उसकी लगभग 15 ग्राम सोने की चेन झपट ली और गंगा मंदिर मार्ग की ओर भाग गए।
जांच के दौरान, पुलिस ने इस मामले में सह-आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर लिया था और उसके पास से स्कूटी व लूटी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली थी। हालांकि, मुख्य आरोपी तरुण वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश तेज की। 24 नवंबर को मिली सूचना के बाद, पुलिस ने अमन विहार इलाके से तरुण को धर दबोचा। फिलहाल, पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन में भीषण आग, तीन की मौत, दो घायल
मैकाले की मानसिकता से मुक्ति: 2035 तक शिक्षा में भारतीय जड़ों को जोड़ने की मुहिम
Lenskart का मुनाफा 19.6% बढ़ा, Q2 FY26 में शानदार प्रदर्शन
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ओटीटी पर इस दिन होगी स्ट्रीम, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
आप के दो बार के विधायक राजेश गुप्ता भाजपा में शामिल, भावुक हुए
दिल्ली में जन्मदिन से ठीक पहले युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार
न्यायिक स्वतंत्रता पर भारत का ‘स्वदेशी’ विचार: चरपाई का अनोखा दृष्टांत
दिल्ली में पिस्तौल की नोक पर लूट का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
