यूपी की दो ग्राम पंचायतों के नाम बदले, CM Yogi ने Hardoi और फिरोजाबाद को दी सौगात
उत्तर प्रदेश सरकार ने हरदोई और फिरोजाबाद जिले की दो ग्राम पंचायतों के नाम बदलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दी है। हरदोई जिले के भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत हाजीपुर का नाम बदलकर सियारामपुर किया गया है, जबकि फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद तहसील के अंतर्गत आने वाली उरमुरा किरार ग्राम पंचायत का नाम बदलकर हरिनगर कर दिया गया है।
हाजीपुर का नाम सियारामपुर क्यों हुआ?
हरदोई जिले की हाजीपुर ग्राम पंचायत का नाम बदलने का प्रस्ताव पिछले साल अप्रैल में रखा गया था। स्थानीय ग्राम प्रधान गुज्जोदेवी ने जिला पंचायत के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव में कहा गया था कि गांव में अल्पसंख्यक वर्ग का कोई भी व्यक्ति नहीं रहता है, इसलिए गांव का नाम बदलकर सियारामपुर किया जाना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस मांग का समर्थन किया था।
हरदोई जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव भी विचाराधीन
ग्राम पंचायतों के नाम बदलने के साथ ही, हरदोई जिले का नाम भी बदलने का प्रस्ताव विचाराधीन है। डीएम कार्यालय की ओर से हरदोई का नाम ‘प्रहलाद नगरी’ करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों, लोकसभा और विधानसभा सदस्यों, और जिला पंचायत अध्यक्ष से सुझाव मांगे गए हैं। यह प्रक्रिया पहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी के आग्रह पर शुरू की गई है।
ब्रह्मानंद कॉलेज में वार्षिक उत्सव का समापन, सोनाली और मुस्कान बनीं विजेता (Kanpur news)
लखनऊ में जनरेटर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार (Lucknow crime news)
लखनऊ में जनरेटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार (Lucknow crime news)
LDA Anant Nagar Scheme: लखनऊ में 636 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन, 7334 आवेदकों ने लिया हिस्सा
यूपी में खाद का सैंपल फेल, विक्रेता और कंपनी पर FIR दर्ज | UP crime news
Kanpur Bar Election: प्रत्याशियों ने ठुकराई कंप्यूटर मतगणना, अब पुराने तरीके से होगी गिनती
कानपुर में गुरु हरि राय साहब का प्रकाश पर्व, शबद-कीर्तन से संगत निहाल (Kanpur news)
मिर्गी के मरीजों के लिए चेतावनी: दिमाग में कीड़े (brain worms) हो सकते हैं मुख्य कारण
