0

नैनीताल राजभवन का नाम बदला, अब 125 साल पुरानी इमारत ‘लोक भवन’ के नाम से जानी जाएगी

By Dec 9, 2025

नैनीताल का ऐतिहासिक राजभवन अब ‘लोक भवन’ के नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पत्र को राज्यपाल की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद यह नाम परिवर्तन आधिकारिक हो गया है। 125 साल पुरानी यह इमारत अपने बेजोड़ शिल्प और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। ब्रिटिश काल में इसे नार्थ वेस्ट प्रोविंस के गवर्नर हाउस के रूप में बनाया गया था, जिसकी नींव 27 अप्रैल 1897 को रखी गई थी। आजादी के बाद इसे राजभवन नाम दिया गया।

इतिहासकारों के अनुसार, इस भवन का डिजाइन फेड्रिक विलियम स्टीवन ने तैयार किया था, जिन्होंने मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल को भी डिजाइन किया था। यह इमारत यूनाइटेड किंगडम के बकिंघम पैलेस की तर्ज पर बनी है और अंग्रेजी ‘ई’ आकार की है। 220 एकड़ में फैले इस परिसर में 160 एकड़ जंगल और 75 एकड़ में गोल्फ मैदान शामिल है। हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस इमारत के 125 साल पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया था, जिससे इसकी ऐतिहासिक महत्ता और बढ़ गई है। यह नाम परिवर्तन उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल दोनों राजभवनों पर लागू हुआ है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

नैनीताल: बंसगाव में जमीन धंसी, घरों में आईं दरारें! पेयजल योजना से रिसाव ने बढ़ाई दहशत

नैनीताल के बंसगाव में आवासीय भवनों के नीचे दरारें बढ़ने से लोगों में दहशत है। जमीन से रिसता पानी घरों तक पहुंच रहा है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है। निवासियों ने प्रशासन से तत्काल...
By Dec 9, 2025

साझा करें