नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक 25 को: विभागों के बाद अब फैसलों पर टिकीं सबकी निगाहें
बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ लौटी एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक मंगलवार को बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में सुबह 11 बजे यह बैठक शुरू होगी। मंत्रियों को विभाग आवंटित किए जाने के कुछ देर बाद ही मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने बैठक की सूचना जारी कर दी है।
नई सरकार की इस पहली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। सबसे प्रमुख एजेंडे में विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की तारीख तय करना शामिल है। इसके अलावा, राज्य के विकास और जनता से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा और निर्णय अपेक्षित हैं।
इस बार के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह मिली है। दस मंत्री पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है। मंत्रालय में युवा ऊर्जा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन साधने का प्रयास किया गया है। कई मंत्री ऐसे भी हैं जिन्हें उनके पुराने विभागों की जिम्मेदारी फिर से सौंपी गई है। एक महत्वपूर्ण बदलाव यह देखा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय अपने पास नहीं रखा है, जो कि पहले उनके पास होता था।
नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जदयू के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री आवास पर भेंट की थी। कार्यकर्ताओं की एक बड़ी संख्या शाम तीन बजे से ही मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कतारबद्ध दिखी। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में जदयू के नवनियुक्त मंत्री, नवनिर्वाचित विधायक, पार्टी के सांसद, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे। मुख्यमंत्री आवास स्थित नेक संवाद कक्ष में लोगों ने मुख्यमंत्री को नई सरकार के गठन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और आभार व्यक्त किया।
विपक्ष आरोपों की राजनीति छोड़े, देशहित में रचनात्मक भूमिका निभाए
RJD का आरोप: पांच सीटों पर हार, PM मोदी और CM नीतीश पर कटाक्ष
पटना में सब्जियों के दाम चढ़े, ठंड का असर, आम आदमी की जेब पर भारी
BPSC सहायक प्राध्यापक भर्ती: 59 में से 13 पद रिक्त, योग्य उम्मीदवार नहीं मिले
नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा: सम्राट को गृह, कई मंत्रियों पर एक से अधिक विभागों का भार
बिहार में सत्ता का संतुलन बदला: गृह विभाग बीजेपी को, नीतीश कुमार की पकड़ पर सवाल
बिहार के सभी हाईस्कूलों में शुरू होगा स्किल डेवलपमेंट, युवाओं को मिलेगा नया मंच
बिहार कांग्रेस में कलह: बागी नेताओं के धरने पर पहुंचे पप्पू यादव, हुई तीखी नोकझोंक
