0

निमोनिया से पांच वर्षीय मासूम की मौत, जिला अस्पताल में परिजनों का हंगामा

By Dec 4, 2025

जनपद के सोरों क्षेत्र अंतर्गत करुआवारा गांव में निमोनिया के कारण एक पांच वर्षीय बालक की बुधवार को उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिजनों में गहरा दुख और कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, करुआवारा गांव निवासी पांच वर्षीय अभिषेक पुत्र पिंटू को मंगलवार शाम को अचानक सर्दी के साथ तेज बुखार आ गया। परिजनों ने तत्काल स्थानीय निजी चिकित्सक से उपचार शुरू कराया। रातभर उपचार के बावजूद बालक की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि बुधवार की सुबह उसकी तबियत और अधिक बिगड़ने लगी।

हालात बिगड़ते देख परिवार वाले आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों ने जब बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया, तो उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा बालक को मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में मातम पसर गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। हालांकि, परिजनों ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया और वे शव को लेकर सीधे गांव चले गए।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजीव सक्सैना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, ‘परिवार वाले बच्चे को लेकर अस्पताल आए थे। परीक्षण करने पर बच्चा मृत पाया गया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। उन्होंने बताया कि बच्चा निमोनिया से पीड़ित था और उसका उपचार स्थानीय चिकित्सक से कराया जा रहा था।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘जब बच्चा मृत अवस्था में लाया गया था, तो ऐसे में पोस्टमार्टम की आवश्यकता नहीं समझी गई, और परिजनों की इच्छा पर शव सौंप दिया गया।’

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सोरों में नागा साधुओं की शोभायात्रा में उमड़े दर्जनभर अखाड़ों के संत

तीर्थ नगरी सोरों में मार्गशीर्ष माह की तेरस के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से आए दर्जनभर से अधिक अखाड़ों के नागा साधु और संत शामिल हुए।...
By Dec 4, 2025

साझा करें