0

मुजफ्फरपुर की हवा हुई जहरीली, AQI 307 के पार; सांस लेना भी हुआ मुश्किल

By Dec 18, 2025

मुजफ्फरपुर शहर में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। बुधवार को शहर की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई, वायु गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई। शहर का एक्यूआइ दिन में 307 रिकार्ड किया गया। वहीं शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में बरकरार है। बुधवार को सबसे अधिक मिठनपुरा इलाके की हवा प्रदूषित रही।

यहां एक्यूआई करीब 10 घंटे तक 300 के पार रिकार्ड किया गया। इसकी तुलना में एमआइटी और कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदूषण का स्तर भी गंभीर श्रेणी में था। एमआइटी के आसपास एक्यूआइ 127 दर्ज किया गया। वहीं कलेक्ट्रेट में एक्यूआई का स्तर 150 था। यह अब भी येलो जोन में है। इस महीने की शुरुआती कुछ दिनों में शहर की हवा रेड जोन में पहुंच गई थी। इसके बाद लगातार एक्यूआइ में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

पिछले कुछ दिनों में रेड जोन में पहली बार शहर की हवा पहुंची है। खुले में निर्माण कार्य के साथ-साथ धूलकण और कचरा जलाने से वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी होती है। इस कारण शहर की हवा खराब होती है। यहां बड़े शहरों की तुलना में गाड़ियां कम चलती हैं लेकिन प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। इसका कारण खुले में निर्माण कार्य होना और इसमें मानकों का पालन नहीं करना शामिल है। दूसरी ओर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों पर बगैर उसे ढंकें ही मिट्टी-बालू की ढुलाई होती है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सीतामढ़ी फाइनेंस लूट का मास्टरमाइंड मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, STF को मिली बड़ी सफलता

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में हुई फाइनेंस कंपनी लूट मामले के मुख्य आरोपी राहुल कुमार उर्फ राहुल सिंह को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी एसटीएफ...
By Dec 18, 2025

वोटर लिस्ट अपडेट: धुंधली तस्वीरें हटेंगी, नाम-पता की गड़बड़ी होगी ठीक, मुजफ्फरपुर में शुरू हुआ अभियान

मुजफ्फरपुर में मतदाता सूची को अपडेट करने का अभियान शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदाता सूची से धुंधली...
By Dec 18, 2025

साझा करें