राजस्थान में रिश्तों का कत्ल: दामाद ने सास और 5 साल के मासूम नाती की निर्मम हत्या की
राजस्थान के सलूंबर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उनके 5 वर्षीय नाती की निर्मम तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने मृतक महिला के पैरों पर धारदार हथियार से वार कर उनके चांदी के कड़े निकाल लिए थे। दोनों के शरीर पर सिर, छाती और पेट पर गहरे घाव पाए गए हैं। घर से अन्य किसी सामान की चोरी नहीं हुई, जिससे पुलिस को यह व्यक्तिगत रंजिश का मामला लग रहा है।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव है, जिसके कारण गांव में आठ थानों की पुलिस तैनात है। महिला के पति धन्ना मीणा ने अपने फरार दामाद गंगाराम मीणा पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गंगाराम अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी से झगड़ा करता था और धमकियां देता था। परिजन दामाद और उसके पिता की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं और गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम की सहमति देने से इन्कार कर दिया है। पुलिस फरार दामाद की तलाश कर रही है।
राजस्थान में लागू हुआ ‘मृत शरीर सम्मान अधिनियम’, शव के साथ प्रदर्शन करने पर होगी 5 साल की जेल
राजस्थान में गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 2 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़; 6 गिरफ्तार
राजस्थान पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग अब MP में: 1000 जवानों को क्यों भेजा जा रहा ग्वालियर?
गिरफ्तारी से बचने के लिए बलात्कार के आरोपी ने किया ‘आत्महत्या का नाटक’, पुलिस ने अजमेर से दबोचा
राजस्थान हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती घोटाला: ब्लूटूथ, स्पाई कैम से नकल; 4 क्लर्क गिरफ्तार
शादी की उम्र न होने पर भी साथ रह सकते हैं कपल: लिव-इन रिलेशनशिप पर राजस्थान HC का बड़ा फैसला
पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने नदी में कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में किया खुलासा
