मुंबई: राकेश रोशन के भतीजे की शादी में हुआ विवाद, किन्नरों से बहस का Video Viral
मुंबई में फिल्म निर्माता राकेश रोशन के भतीजे ईशान रोशन का विवाह समारोह हाल ही में संपन्न हुआ। ईशान ने अपनी लंबे समय की साथी ऐश्वर्या सिंह से शादी की। इस समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राकेश रोशन को शादी स्थल के बाहर किन्नरों से बहस करते हुए देखा जा सकता है।
वायरल वीडियो के अनुसार, किन्नर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए आए थे। हालांकि, किसी बात को लेकर राकेश रोशन और किन्नरों के बीच तीखी बहस हो गई। वीडियो में किन्नर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि राकेश रोशन भी परेशान नजर आ रहे हैं। इस दौरान ईशान रोशन भी वहां मौजूद थे।
सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किन्नरों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने से पहले कुछ पैसे की मांग की, जिस पर विवाद शुरू हुआ।
सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किन्नरों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने से पहले कुछ पैसे की मांग की, जिस पर विवाद शुरू हुआ।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने किन्नरों के व्यवहार पर टिप्पणी की, तो कुछ ने Rakesh Roshan की प्रतिक्रिया पर। एक यूजर ने लिखा, “ये लोग भी हम लोगों की तरह करते हैं क्या।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि “राकेश जी बोल रहे हैं… कृष का गाना सुनेगा।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि “राकेश जी बोल रहे हैं… कृष का गाना सुनेगा।”
शादी समारोह में ऋतिक रोशन भी अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ मौजूद थे। ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान भी अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।
