0

मां देखती रह गई… 16 साल के बेटे ने कुएं में लगाई छलांग, 8 घंटे बाद भी नहीं मिला शव

By Dec 9, 2025

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां बजरंग नगर में एक 16 वर्षीय छात्र ने अपनी मां के सामने ही कुएं में छलांग लगा दी। घटना के बाद से बचाव दल लड़के के शव को ढूंढने में लगे हुए हैं, लेकिन 8 घंटे बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बजरंग नगर निवासी सार्थक वानखेड़े सुबह लगभग 9 बजे अपनी छत पर खेल रहा था। उसकी मां पूनम वानखेड़े ने उसे आवाज देकर नीचे बुलाया। जब सार्थक नीचे नहीं आया तो उसे एक बार फिर आवाज दी गई। अचानक ही सार्थक ने घर के बाजू में ही बने कुएं में अपनी मां के सामने छलांग लगा दी। सार्थक की मां ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, कुएं में काफी पानी भरा हुआ है और कचरा भी भरपूर मात्रा में है। ऐसे में सार्थक का शव कुएं से निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीआरएफ की टीम सुबह से ही कुएं का पानी निकालकर बच्चे के शव को निकालने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें